विधवा को देख ऑटो चालक की डोल गई नियत, नशीला पदार्थ पिलाकर बनाए संबंध, फिर गर्भवती होते ही...
punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 08:33 AM (IST)
Widow Exploitation Case Agra : आगरा के ताजगंज से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति की मौत के बाद मेहनत-मजदूरी कर अपने तीन बच्चों का पेट पाल रही एक महिला को इलाके के ही एक ऑटो चालक ने अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने पहले महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और फिर शादी का झूठा झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब पीड़ित महिला गर्भवती हो गई तो आरोपी अपनी बात से मुकर गया।
फिलहाल पुलिस की शुरुआती ढील के बाद अब मामले ने तूल पकड़ लिया है और डीसीपी सिटी के आदेश पर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक ताजगंज निवासी पीड़ित महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। अपने तीन बच्चों की परवरिश के लिए वह बिजलीघर के पास स्थित एक कपड़ों के शोरूम में नौकरी करने लगी।
दुकान आने-जाने के दौरान महिला की मुलाकात अपने ही मोहल्ले के एक ऑटो चालक से हुई। एक दिन मौका पाकर आरोपी चालक ने महिला को धोखे से कोई नशीला पदार्थ पिला दिया और उसकी बेहोशी का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बदनामी के डर और शादी का झूठा वादा करने के कारण आरोपी लगातार महिला का शोषण करता रहा।
यह भी पढ़ें: सनसनीखेज वारदात: नामचीन डॉक्टर की बेरहमी से हत्या, लहूलुहान मिला मासूम बेटा, पत्नी हिरासत में
गर्भवती होने पर रचा शादी का ढोंग
जब महिला गर्भवती हो गई तो उसने आरोपी पर शादी करने के लिए कानूनी और सामाजिक दबाव बनाया। आरोपी ने पहले तो आनाकानी की लेकिन जब महिला ने तंग आकर पुलिस में शिकायत कर दी तो आरोपी चालक कानूनी कार्रवाई से डर गया।
जेल जाने से बचने के लिए आरोपी चालक महिला को एक मंदिर में ले गया और वहां सबके सामने उसके गले में वरमाला डाल दी लेकिन यह सिर्फ एक दिखावा था शादी का नाटक करने के बाद भी उसने महिला को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं किया और उसे साथ रखने से साफ मना कर दिया।
जिसके बाद अपने और अपने बच्चों के हक के लिए पीड़िता दोबारा पुलिस स्टेशन पहुंची लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझे बिना बेहद हल्की धाराओं (जैसे मारपीट) में FIR दर्ज कर ली और आरोपी को गिरफ्तार करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
