राम मंदिर के बाद अब इस मंदिर से 18 करोड़ रुपए चोरी, CID जांच की मांग

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 07:38 PM (IST)

नेशनल डेस्क : अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अभी सुलझा नहीं था और अब मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार मंदिर से 18 करोड़ रुपए की चोरी हुई है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सदा सरवनकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मंदिर से चोरी और पैसे लेकर दर्शन करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ उन्होने कहा कि मंदिर में चोरी या दर्शन करवाने वालों को सस्पेंड कर दिया गया है।

ट्रस्ट अध्यक्ष सदा सरवनकर ने इस मामले के लिए सीआइडी जांच की मांग कर रहे हैं। सवरनकर ने बताया कि अब तक 46 कर्मचारी निलंबित किये गए हैं और नौ लोगों को अरेस्ट किया गया है। इस मामले में वे लोग सीआईडी जांच की भी मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चोरी करने वालों का नाता यूबीटी से है।  

उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारियों ने चोरी की थी. एंटी करप्शन ब्यूरो के जरिए ये चोरी पकड़ी गई. उन्होंने कहा कि जिसके बाद एक पत्र एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री को सिद्धिविनायक ट्रस्ट की तरफ से दिया गया था. इसमें एसीबी की तरफ से एक अधिकारी की नियुक्ति की गई और जिस दिन पैसे गिने जाते हैं.

चोरी करने वालों के यूबीटी से लिंक

एसीबी के अधिकारी हर गेट पर रखे गए थे और इस चोरों को पकड़ा गया, जिसमें एक नंबर का आरोपी राजन पेंडुलकर नाम का है, जिसे सपोर्ट करने वाले 9 लोगों को भी पकड़ा गया। सीसीटीवी के आधार पर उसे पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि जांच में पता चला कि चोरी करने वालों को विशाखा राउत, जो यूबीटी की नेता हैं, उन्होंने रखा था। अरेस्ट होने वाले लोगों मैं ज्यादातर यूबीटी के शाखाओं मैं जाते थे। ये जानकारी मिलने के बाद हमने इसके जांच की मांग की। ट्रस्टियों ने पत्र लिखा और 18 करोड़ बढ़ना चाहिए, सालाना ये हमने शंका जाहिर की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News