महामारी का दौर खत्म होने के बाद पीएम मोदी का एक विश्व नेता के रूप में उभरेंगे : सिंह

punjabkesari.in Friday, May 29, 2020 - 10:45 PM (IST)

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 महामारी का दौर खत्म हो जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विश्व नेता के रूप में उभरेंगे और यह उपलब्धि देश की आजादी के बाद के काल में भारत से कोई और व्यक्ति हासिल करने में सक्षम नहीं रहा है। 
PunjabKesari
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्य मंत्री सिंह ने यह भी कहा कि कोविड-19 के बाद का काल भारत को शेष विश्व का नेतृत्व संभालने का मौका पेश करेगा और आत्मनिर्भरता के आधार पर देश का आर्थिक दर्जा बढ़ेगा। सिंह ने कोविड-19 से निपटने में मोदी के दूरदृष्टि वाले कदमों की सराहना करते हुए अन्य देशों से भारत की तुलना की। उन्होंने कहा कि भारत प्रधानमंत्री द्वारा पिछले छह वर्षों में लीक से हट कर लिए गए फैसलों के कारण इस महामारी से सफलतापूर्वक लड़ रहा है। 

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के बाद, प्रधानमंत्री मोदी एक ऐसी ऊंचाई पर काबिज विश्व नेता के रूप में उभरेंगे, जो उपलब्धि देश की आजादी के बाद भारत से कोई व्यक्ति हासिल करने में सक्षम नहीं रहा है। सिंह ने मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन अभियान, एक अलग आयुष मंत्रालय का गठन करने के उनके फैसले और जम्मू कश्मीर में संविधान का अनुच्छेद 370 रद्द किए जाने तथा संशोधित नागरिकता कानून का उल्लेख किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News