शादी के चंद घंटे बाद ही ससुराल की जगह अस्पताल पहुंच गई दुल्हन

punjabkesari.in Monday, Sep 04, 2017 - 02:47 PM (IST)

श्रीगंगानगर: राजस्थान के गांव अलीपुरा में शादी की खुशियां चंद घंटे बाद ही गम में बदल गई। विदाई के बाद दुल्हन को ले जा रही कार अचानक ट्रैक्टर से टकरा गई। दुर्घटना में नवदंपती सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गांव हाथियांवाली के सुरजीत सिंह की लुंडेवाला गिदड़बाह (पंजाब) में कमलजीत कौर के साथ शादी हुई। शादी के बाद दुल्हन की डोली हाथियांवाली गांव जा रही थी। कार जैसे ही गांव अलीपुरा के समीप पहुंची अचानक एक ट्रैक्टर-ट्राली से कार की भिड़ंत हो गई। कार में 6 लोग सवार थे। 

दूल्हे सुरजीत सिंह के घर दुल्हन के स्वागत की तैयारियां चल रही थी। इस बीच हादसे की सूचना मिली तो परिजन अस्पताल की ओर दौड़े। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस सेवा 108 को बार-बार कॉल करने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। किसी तरह निजी वाहनों को रुकवाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एंबुलेंस नहीं आने से घायलों की हालत और गंभीर हो गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News