मां ने डांटा तो 17 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या
punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 11:23 PM (IST)
नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के नोएडा क्षेत्र के थाना दनकौर क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने मां की डांट के बाद पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा बिलासपुर की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी शबा को उसकी मां ने किसी बात को लेकर शुक्रवार को डांट दिया था।
उन्होंने बताया कि इस बात से आक्रोशित किशोरी ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
