फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, इस दिग्गज अभिनेता का 81 वर्ष की आयु में निधन

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 04:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय सिनेमा और थिएटर जगत के वरिष्ठ अभिनेता विजय कृष्णा का निधन हो गया है। 81 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। अपने सधे हुए अभिनय, प्रभावशाली संवाद अदायगी और सौम्य व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाने वाले विजय कृष्णा ने पर्दे और मंच, दोनों ही माध्यमों पर अपनी कला की अमिट छाप छोड़ी। उनके निधन की खबर से कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। 

रंगमंच से सिनेमा तक का सफर 

विजय कृष्णा पिछले ढाई दशक से अधिक समय तक थिएटर की दुनिया के सक्रिय स्तंभ रहे। वे उन विरले कलाकारों में से थे, जिन्होंने व्यावसायिक चकाचौंध के बजाय कला की शुद्धता को प्राथमिकता दी। उन्होंने रंगमंच को केवल एक मंच नहीं, बल्कि अपनी साधना स्थली माना। उनके निधन पर लिलेट दुबे समेत कई दिग्गज हस्तियों ने उन्हें 'थिएटर परिवार' का एक अनिवार्य हिस्सा बताया है। 

नारायण मुखर्जी के रूप में 'देवदास' में छोड़ी छाप 

बॉलीवुड में विजय कृष्णा को सबसे बड़ी पहचान संजय लीला भंसाली की मास्टरपीस फिल्म 'देवदास' (2002) से मिली। इस पीरियड ड्रामा में उन्होंने शाहरुख खान के पिता, 'नारायण मुखर्जी' का गंभीर किरदार निभाया था। शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित जैसे बड़े सितारों के बीच भी उनकी संतुलित और प्रभावशाली उपस्थिति ने दर्शकों का ध्यान खींचा। 

यह भी पढ़ें- तिरुपति जा रहे परिवार के साथ भयानक हादसा, 5 लोगों की मौत; हाईवे पर मची चीख-पुकार

'डांस लाइक ए मैन' और राष्ट्रीय पहचान

उनकी कला का एक और बेहतरीन उदाहरण फिल्म 'डांस लाइक ए मैन' में देखने को मिला। महेश दत्तानी के चर्चित नाटक पर आधारित इस राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म में विजय कृष्णा ने अपने अभिनय से समीक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। इस फिल्म में उन्होंने शोभना और आरिफ ज़कारिया जैसे कलाकारों के साथ काम किया था।
 

यह भी पढ़ें-  ईरान के हमले में राजस्थान के दलीप सिंह समेत 2 क्रू मेंबर्स की मौत, कमर्शियल जहाज पर गिरी थी मिसाइल


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News