मनोरंजन जगत को बड़ा झटका,  91 की उम्र में दिग्गज थिएटर निर्देशक Vijaya Mehta का निधन

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2026 - 10:45 AM (IST)

Vijaya Mehta : मनोरंजन से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। मराठी रंगमंच और भारतीय थिएटर की दिग्गज निर्देशक पर अभिनेत्री विजया मेहता का बीते मंगलवार को निधन हो गया है। 91 की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। थिएटर जगत में उन्हें प्यार से बाई कहा जाता था। 

पिछले छह दशक के करियर में उन्होंने भारतीय रंगमंच और समानांतर सिनेमा को एक नई पहचान और दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कला और योगदान ने बहुत से कलाकारों को प्रेरित किया है। उनके निधन की जानकारी सुनने के बाद इंडस्ट्री में शॉक की लहार दौड़ गई है। बड़े-बड़े कलाकार भी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। 

Vijaya Mehta passed away

 विजया मेहता के निधन पर भावुक हुए अनुपम खेर 
विजया मेहता - एक महान हस्ती, VijayaMehta के गुज़र जाने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। भारत के सबसे बेहतरीन थिएटर कलाकारों में से एक, एक शानदार फ़िल्ममेकर और सबसे बढ़कर, एक कमाल की इंसान। 
मुझे 'राव साहब' और 'पेस्तोनजी' में विजया बाई के साथ काम करने का सौभाग्य मिला। तब तक मैं कुछ फ़िल्में कर चुका था और सोचता था कि मुझे एक्टिंग के बारे में कुछ समझ है। लेकिन उनके साथ हुई हर रिहर्सल ने मुझे याद दिलाया कि इस कला का सागर कितना विशाल है। उनकी समझदारी, इंसानी व्यवहार की उनकी परख और उनकी असाधारण संवेदनशीलता के सामने, मैं खुशी-खुशी फिर से एक स्टूडेंट बन गया। उन्होंने कभी अपना ज्ञान थोपा नहीं, बल्कि उसे रोशन किया। उन्होंने कभी आवाज़ ऊंची नहीं की, बल्कि आपके स्टैंडर्ड को ऊँचा उठाया। उनका अनुशासन शालीनता से, अपनापन विनम्रता से और उनकी काबिलियत सादगी से झलकती थी।

मौत की सबसे क्रूर बात यह है कि खबर सुनते ही कुछ पलों में, हमें उस इंसान के बारे में 'पास्ट टेंस' (बीते हुए समय) में बात करने के लिए मजबूर होना पड़ता है जिसे हम प्यार करते हैं। दिमाग को जो बात पता चलती है, उसे दिल को मानने में बहुत ज़्यादा समय लगता है।

विजया बाई, आपकी दरियादिली, आपके प्यार, आपके मार्गदर्शन और हममें से बहुतों को यह याद दिलाने के लिए धन्यवाद कि एक्टिंग सिर्फ़ परफ़ॉर्म करना नहीं है... यह ज़िंदगी को समझने के बारे में है।

आप उन अनगिनत एक्टर्स, डायरेक्टर्स और स्टूडेंट्स के बीच हमेशा मौजूद रहेंगी जिनकी ज़िंदगी को आपने छुआ। ओम शांति। 

Vijaya Mehta passed away

बेटी ने दी निधन की जानकारी 
प्रसिद्ध अभिनेता विजय केंकरे ने उनके निधन की जानकारी सबको दी। मंगलवार की रात उन्होंने अपने घर में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। विजय ने बताया कि उनको जानकारी उनकी बेटी ने दी है। 

रंगमंच को दी नई पहचान
आपको बता दें कि विजया मेहता कोई आम व्यक्ति नहीं थीं उन्होंने भारतीय रंगमंच को एक अलग पहचान दिलाई थी। विजया मेहता मुंबई के प्रसिद्ध प्रयोगधर्मी थिएटर समूह ‘रंगायन’ की संस्थापक सदस्यों में से एक थीं। इस समूह में मशहूर नाटककार विजय तेंदुलकर, अभिनेता अरविंद देशपांडे और श्रीराम लागू जैसे दिग्गज कलाकार भी जुड़े हुए थे। उन्होंने बहुत से बेहतरीन नाटकों का निर्देशन किया। 
Vijaya Mehta passed away


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News