रियल लाइफ हीरो सोनू सूद ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात

punjabkesari.in Friday, Aug 27, 2021 - 10:17 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  अभिनेता सोनू सूद ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की।  इस मुलाकात के बाद  केजरीवाल ने कहा कि देश के मैंटोर कार्यक्रम के लिए सोनू सूद हमारे ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि वो भी कुछ बच्चों के मैंटोर बनेंगे। 

PunjabKesari
मुलाकात के दौरान केजरीवाल अभिनेता के साथ किन मुद्दों पर चर्चा करेंगे यह अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक दिन पहले एक बयान में कहा था कि उनकी सरकार देश में सबसे प्रगतिशील फिल्म नीति लेकर आएगी, जिससे मनोरंजन जगत को बढ़ावा मिलेगा।

PunjabKesari
गौरतलब है कि पिछले वर्ष कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लागू किए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान 47 वर्षीय अभिनेता ने प्रवासी मजदूरों की काफी मदद की थी, जिसके कारण पूरे देश में उनकी प्रशंसा हुई थी। महामारी की दूसरी लहर के दौरान भी उन्होंने लोगों की काफी मदद की थी।

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News