एक्टर गोविंदा की पत्नी ने जयपुर के काले हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, परिवार की खुशहाली के लिए कर रहीं धार्मिक यात्रा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2026 - 02:10 PM (IST)

जयपुर : बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मंगलवार सुबह जयपुर के प्रसिद्ध काले हनुमान मंदिर में दर्शन कर पूजा की और आरती में शामिल हुईं। मंदिर के पुजारी ने आहूजा की कलाई पर काला रक्षा सूत्र बांधा। उन्होंने अपने परिवार की शांति, सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। काले हनुमानजी मंदिर जाने से पहले आहूजा ने सोमवार को प्रसिद्ध खाटू श्यामजी मंदिर में भी दर्शन कर पूजा की थी।

जयपुर के परकोटा क्षेत्र में चांदी की टकसाल इलाके में स्थित काले हनुमान मंदिर शहर के प्राचीन मंदिरों में से एक है। अधिकांश हनुमान मंदिरों में भगवान की प्रतिमा नारंगी रंग या सिंदूर से सजी होती है, जबकि इस मंदिर में हनुमानजी की प्रतिमा काले पत्थर से बनी हुई है। श्रद्धालुओं के बीच मान्यता है कि मंदिर में विराजमान भगवान हनुमान का यह स्वरूप अत्यंत शक्तिशाली और रक्षा करने वाला है तथा बुरी नजर एवं नकारात्मक प्रभावों से भक्तों की रक्षा करता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News