किश्तवाड़ में दर्दनाक सडक़ हादसा, 18 लोग घायल

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2019 - 01:38 PM (IST)

जम्मू : पहाड़ी क्षेत्र किश्तवाड़ में एक बार फिर दर्दनाक सडक़ हादसा सामने आया है। शनिवार को सडक़ दुर्घटना में करीब 18 लोग घायल हो गये। हादसा फोगमोड़ क्षेत्र में उस समय हुआ जब एक मिनी बस सडक़ पर लुढक़ गई। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव कार्य चलाया और घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


पिछले कुछ वर्षों से पहाड़ी क्षेत्रों में सडक़ दुर्घटनाएं काफी बढ़ी हैं। तीखे मोड़ होने के कारण अकसर गाड़ी चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठते हैं। वहीं पुरानी गाडिय़ां, ओवरलोडिंग और तेज गति भी दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News