AC Blast: दिल्ली- नोएडा में फिर हुआ AC Blast, 22वें फ्लोर पर लगी भयंकर आग, देखें हादसे का Video

punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 11:17 AM (IST)

नोएडा (उत्तर प्रदेश): AC ब्लास्ट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। एक बार फिर से एसी ब्लास्ट की बड़ी घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-119 स्थित 'द अरण्य' सोसाइटी में हुआ। इस सोसाइटी की 22 वीं मंजिल पर अचानक भयानक आग लग गई। गनीमक रही कि यहां से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई।

<

>

एसी में ब्लास्ट से भड़की आग

सामने आई जानकारी के अनुसार यह हादसा एसी में ब्लास्ट  के कारण हुआ। यह आग इतनी भयानक थी कि इसने 22 वीं मंजिल के कुछ अन्य फ्लैट्स को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना सेक्टर-113 की पुलिस और दमकल विभाग तुरंत एक्शन में आ गया। आग पर काबू पाने और इसे ऊपरी मंजिलों तक फैलने से रोकने के लिए फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर मशक्कत कर रही हैं। 

सीएम योगी ने दिए निर्देश

इस हादसे को लेकर सीएम योगी ने मौके पर पहुंचे सीनियर अधिकारियों को जांच के निर्देश जारी किए हैं। इसी के साथ उन्होंने प्रशासन को पूरी सावधानी बरतने के साथ0- साथ लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा है, साथ ही निर्देश दिया है कि यदि कोई घायल हो तो उसे तत्काल समुचित इलाज मुहैया कराया जाए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News