AAP MLA अलका लांबा ने उड़ाया ‘हनुमान चालीसा’ का मजाक, यूजर्स ने ली ऐसे क्लास
punjabkesari.in Sunday, Jul 23, 2017 - 12:49 PM (IST)
नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली के चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा सोशल मीडिया में इतनी एक्टिव हैं कि अपने ट्विटस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। अलका अब नई हनुमान चालीस ट्वीट करके फंस गईं। दरअसल अलका ने अपने एक ट्वीट के जरिए भारत के नए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर तंज कसा है। इसके लिए उन्होंने ‘नई हनुमान चालीसा’ दिया। अलका इस ट्वीट पर यूजर्स ने नाराजगी जताई है। कई यूजर्स ने लिखा कि वे राजनीति का स्तर गिरा रही हैं।
नई हनुमान चालीसा 😂.
— Alka Lamba (@LambaAlka) July 21, 2017
जम कुबेर दिगपाल जहाँ ते।
कवि *कोविंद* कहि सके कहाँ ते।।
तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा।
'राम मिलाय *राष्ट्रपति पद* दीन्हा॥
किसी ने लिखा कि हिंदू होने के नाते उन्हें अपने ही धर्म का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि, ‘एक बार कुरान या बाइबल या गुरु ग्रंथ साहब के बारे में ऐसा ही लिखकर देखों फिर पता चल जाएगा कैसे इंडिया गेट बनता है।’वहीं एक यूजर लिखते हैं, ‘तुमने मेरी धार्मिक आस्था को गहरी चोट पहुंचाई है। या आप अपने शब्द वापस लें या माफी मांग ले। या कहिए आप नेता ऐसे ही बेशर्म हैं।’ बता दें इससे पहले भी परेश रावल को ट्वीट कर अलका ट्रोल हो चुकी हैं और उन्हें भाजपा नेता ने करारा जबाव देकर चुप कराया था।
नई हनुमान चालीसा 😂.
— Alka Lamba (@LambaAlka) July 21, 2017
जम कुबेर दिगपाल जहाँ ते।
कवि *कोविंद* कहि सके कहाँ ते।।
तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा।
'राम मिलाय *राष्ट्रपति पद* दीन्हा॥