AAP नेता संजय सिंह ने बताया क्यों लिए मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन से इस्तीफे?

punjabkesari.in Tuesday, Feb 28, 2023 - 07:24 PM (IST)

नेशनल डेस्कः दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोनों मंत्रियों के इस्तीफों को स्वीकार कर लिया है। सिसोदिया और जैन के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सफाई दी है। संजय ने बताया कि दिल्ली का कामकाज बाधित न हो इसलिए इस्तीफा लिया गया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की प्रतिबद्धता दिल्ली के दो करोड़ लोगों के प्रति है। आप नेता ने कहा कि दोनों मंत्री पूरी तरह से बेकसूर हैं। उनपर जो भी आरोप लगाए हैं। वो पूरी तरह फर्जी हैं, बेबुनियाद हैं। उनका कोई आधार नहीं है और राजनीतिक कारणों से मनीष सिसोदिया ने शिक्षा के क्षेत्र में किया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सत्येंद्र जैन ने किया वो तारीफ करने का है।

सिंह ने बताया कि इस्तीफे का फैसला इसलिए लिया गया कि मंत्रिमंडल के विभाग काफी ज्यादा थे और काम बाधित न हो। काम न रुकने पाए। इसके कारण यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने दोनों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने दोहराया कि आम आदमी पार्टी की ओर से जो सारे के सारे आरोप हैं वो सब फर्जी हैं। बेबुनियाद हैं। भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए आप नेता ने कहा कि 14 घंटे सीबीआई ने घर पे मारा। गांव में गए। ऑफिस में छापेमारी की। बैंक का लॉकर चेक लिया। लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। इसके बाद भी उन्हें गिरफ्तार करके जेल में डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के 18 लाख बच्चों के मां बाप दुखी होंगे, पीड़ित होंगे कि एक होनहार शिक्षा मंत्री को जेल में डाल दिया। लेकिन जनता समय आने पर देगी। मंत्रिमंडल के विस्तार के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि यह फैसला मुख्यमंत्री को लेना है इसपर मैं कुछ नहीं बोल सकता।
 

बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया सीबीआई रिमांड पर हैं। उन्हें सीबीआई ने रविवार को आठ घंटे लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को कोर्ट ने सिसोदिया को पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया। मनीष सिसोदिया और करीब 9 महीने से जेल में बंद सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News