आप ने दिल्ली को ''प्रदूषित'' किया, भाजपा ने भ्रष्टाचार के जरिये एमसीडी को किया बर्बाद : कांग्रेस

punjabkesari.in Friday, Nov 25, 2022 - 09:26 PM (IST)

नेशनल डेस्क : कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने शुक्रवार को आरोप लगाय कि आम आदमी पार्टी (आप) ने ‘खोखले नारों' से पूरी राष्ट्रीय राजधानी ‘प्रदूषित' कर दी जबकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘‘भ्रष्टाचार'' के जरिये नगर निगम को बर्बाद कर दिया। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आगामी चुनाव के वास्ते पार्टी का 'थीम सॉग' जारी करते हुए चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस निगम चुनाव में यदि सत्ता में आयी तो वह कूड़े की समस्या हल करेगी तथा भ्रष्टाचार खत्म करेगी।

दिल्ली में चार दिसंबर को निगम चुनाव हैं तथा सात दिसंबर को मतों की गिनती होगी। चौधरी ने कहा, ‘‘ जब कांग्रेस दिल्ली में सत्ता में थी तब हमने स्वच्छ एवं हरित दिल्ली बनायी थी और बुनियादी ढांचों में सुधार किया था , सड़कें एवं फ्लाईओवर बनाये थे तथा सार्वजनिक परिवहन में स्वच्छ ईधन का उपयोग शुरू किया था।''

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन आप ने खोखले नारों से दिल्ली को प्रदूषित कर दिया जबकि भाजपा ने भ्रष्टाचार एवं कूड़े का ढेर लगाकर एमसीडी को बर्बाद कर दिया।'' पार्टी के 'थीमसॉग' में राष्ट्रीय राजधानी में 15 साल के शासनकाल के दौरान की कांग्रेस की उपलब्धियों का बखान होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ इसमें यह भी बताया जाएगा कि आप और भाजपा ने मिलकर न केवल जहरीली हवा और पानी बल्कि अपनी विभाजनकारी राजनीति से भी राजधानी को प्रदूषित किया।'' उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली में शांत कांग्रेस लहर है और पार्टी बड़े बहुमत से एमसीडी में सत्ता में आएगी।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News