आज का गुडलक: शुभ संयोग लाएगा व्यापार व कारोबार में उन्नति

punjabkesari.in Wednesday, Oct 25, 2017 - 07:23 AM (IST)

आज बुधवार दी॰ 25.10.17 को कार्तिक शुक्ल पंचमी के उपलक्ष्य में सौभाग्य लाभ पंचमी पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व को दीपावली का समापन माना जाता है। सौभाग्य का अर्थ है अच्छा भाग्य और लाभ का अर्थ है अच्छा फायदा। इसलिए इस दिन को भाग्य और लाभ प्राप्ति हेतु अत्यधिक शुभ माना जाता है। इस दिन शिव पूजन से सभी सांसारिक कामनाओं की पूर्ति होती है। गणेश पूजन समस्त विघ्नों का नाश कर काराबोर को समृद्ध और प्रगति प्रदान करता है तथा लक्ष्मी पूजन व्यवसाय और कारोबार में उन्नति लाता है। जीवन में हर व्यक्ति कार्यक्षेत्र के साथ पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना रखता है। सौभाग्य लाभ पंचमी पर्व सुख-शांति और खुशहाल जीवन की इच्छाओं की पूर्ति का शुभ अवसर है। सौभाग्य लाभ पंचमी को व्यापार व कारोबार में तरक्की और विस्तार के लिए भी बहुत ही शुभ माना जाता है। यह पर्व नए कारोबार व व्यवसाय को प्रारंभ करने हेतु अत्यधिक शुभ है। मान्यतानुसार लाभ पंचमी के दिन शिव लक्ष्मी व गणेश का पूजन करने से जीवन, व्यवसाय और परिवार में लाभ, अच्छा भाग्य और उन्नति आती है।

 

विशेष पूजन विधि: पूर्वमुखी होकर गणेश, लक्ष्मी व शिव का पंचोपचार पूजन करें। गौघृत का दीप करें, गौलोचन से तिलक करें, सुगंधित धूप करें, लाल पीले व सफेद फूल चढ़ाएं। दही-शक्कर का भोग लगाएं तथा किसी माला से इन विशेष मंत्रों का 1-1 माला जाप करें।


पूजन मुहूर्त: प्रातः 08:30 से प्रातः 09:30 तक।


गणेश पूजन मंत्र: ॐ वक्रतुंडाय हूं॥


लक्ष्मी पूजन मंत्र: ॐ श्रीं क्लीं धान्यलक्ष्म्यै नमः॥


शिव पूजन मंत्र: ॐ सदाशिवाय नमः॥


आज का शुभाशुभ
आज का अभिजीत मुहूर्त:
बुधवार पर अभिजीत नहीं होता है।


आज का अमृत काल: दिन 13:36 से शाम 15:24 तक।


आज का राहु काल: दिन 12:04 से दिन 13:28 तक। 


आज का गुलिक काल: प्रातः 10:41 से दिन 12:04 तक।


आज का यमगंड काल: प्रातः 07:55 से प्रातः 09:18 तक।


यात्रा मुहूर्त: आज दिशाशूल उत्तर व राहुकाल वास दक्षिण-पश्चिम में है। अतः उत्तर व दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा टालें।


आज का गुडलक ज्ञान
आज का गुडलक कलर:
पिस्ता।


आज का गुडलक दिशा: पूर्व।


आज का गुडलक मंत्र: बुं बुधाय नमः॥ 


आज का गुडलक टाइम: दिन 14:00 से शाम 15:00 तक।


आज का बर्थडे गुडलक: शुभ-लाभ के लिए गणपती पर साबुत सुपारी चढ़ाकर तिजोरी या गल्ले में रखें।


आज का एनिवर्सरी गुडलक: पारिवारिक सौभाग्य हेतु देवी लक्ष्मी पर चढ़ी मखाने की खीर किसी कन्या को खिलाएं।


गुडलक महागुरु का महा टोटका: दुर्भाग्य को दूर करने के लिए शिवलिंग पर पालक का गुच्छा चढ़ाकर काली गाय को खिलाएं।


आज के गुडलक में बस इतना ही। कल गुडलक में आपसे फिर मुलाकात होगी और हम आपको बताएंगे कैसे छठ महा पर्व पर सूर्य देव काटेंगे सारे कष्ट और जीवन को करेंगे मस्त।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News