आज का गुडलक: सूर्य देव व छटी मईया देंगे पारिवारिक सुख का वरदान

punjabkesari.in Thursday, Oct 26, 2017 - 07:18 AM (IST)

आज गुरुवार दि॰ 26.10.17 को कार्तिक शुक्ल षष्ठी के उपलक्ष्य में छठ पूजा पर्व मनाया जाएगा। छठ पूजा का पर्व मूलतः सूर्योपासना हेतु समर्पित है। सूर्य षष्ठी व्रत होने के कारण भी इसे छठ कहा गया है। इस पर्व में डूबते व उगते सूर्य का पूजन किया जाता है। इस पर्व को स्त्री व पुरुष समान रूप से मनाते हैं। छठ पर्व के संबंध में प्रचलित किंवदंती के अनुसार जब पांडव अपना सारा राजपाट जुए में हार गए, तब श्रीकृष्ण द्वारा बताए जाने पर द्रौपदी ने छठ व्रत रखा। तब उनकी मनोकामनाएं पूर्ण हुई व पांडवों को राजपाट वापस मिला। लोक मान्यता के अनुसार सूर्यदेव व छठी मईया का संबंध भाई-बहन का है। लोक मातृका षष्ठी की पहली पूजा सूर्य ने ही की थी। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से षष्ठी तिथि पर विशेष खगोलीय परिवर्तन होता है, जिससे सूर्य की पराबैगनी किरणें पृथ्वी पर सामान्य से अधिक मात्रा में एकत्र होती है। अतः इसके कुप्रभावों से यथासंभव सुरक्षा हेतु छठ पूजा व व्रत किया जाता है। छठ पूजन के विधिवत उपायों से पारिवारिक सुख-समृद्धि तथा मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। 


विशेष पूजन विधि: पूर्वमुखी होकर सूर्य पूजन करें। लाल तेल का दीप करें, गुलाब की अगरबत्ती करें, केसर चढ़ाएं। लाल फूल चढ़ाएं, गुड़ का भोग लगाएं तथा तांबे के लोटे में जल, इत्र, रोली, शक्कर, चावल, डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। इस विशेष मंत्र का 1 माला जाप करें। पूजन के बाद भोग गाय को खिला दें। 


पूजन मंत्र: ह्रीं आदित्याय नमः॥


षष्ठी सूर्यादय पूजन मुहूर्त: प्रातः 06:28 से प्रातः 07:38 तक।


षष्ठी सूर्यास्त पूजन मुहूर्त: 16:19 से शाम 17:40 तक।


सप्तमी सूर्यादय पूजन मुहूर्त: प्रातः 06:29 से प्रातः 07:37 तक।


आज का शुभाशुभ
आज का अभिजीत मुहूर्त:
दिन 11:43 से दिन 12:28 तक।


आज का अमृत काल: रात 01:56 से रात 03:37 तक।


आज का राहु काल: दिन 13:30 से दिन 14:54 तक। 


आज का गुलिक काल: प्रातः 09:16 से प्रातः 10:41 तक।


आज का यमगंड काल: प्रातः 06:28 से प्रातः 07:52 तक।


यात्रा मुहूर्त: आज दिशाशूल दक्षिण व राहुकाल वास दक्षिण में है। अतः दक्षिण दिशा की यात्रा टालें।

 

आज का गुडलक ज्ञान
आज का गुडलक कलर:
केसरी।


आज का गुडलक दिशा: ईशान।


आज का गुडलक मंत्र: ॐ अग्निगर्भाय नमः॥


आज का गुडलक टाइम: प्रातः 08:38 से प्रातः 10:57 तक।


आज का बर्थडे गुडलक: मनोवांछित फल की प्राप्ति हेतु लाल कपड़े में गेहूं बांधकर किसी मंदिर में दान करें।
                                     

आज का एनिवर्सरी गुडलक: पारिवारिक सुख-समृद्धि के लिए शहद मिले दूध से सूर्य को अर्घ्य दें।


गुडलक महागुरु का महा टोटका: कष्टमय जीवन से मुक्ति हेतु सूर्यदेव पर चढ़े जायफल संध्या के समय कर्पूर से जला दें।


आज के गुडलक में बस इतना ही। कल गुडलक में आपसे फिर मुलाक़ात होगी और हम आपको बताएंगे कैसे कार्तिक के शुक्रवार देवी विजय लक्ष्मी करेंगी जीवन का उद्धार।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News