डार्क वेब पर बिक रहा 81.5 करोड़ भारतीयों का आधार डेटा? जानें किस रिपोर्ट ने मचाई हलचल

punjabkesari.in Tuesday, Oct 31, 2023 - 04:59 PM (IST)

नेशनल डेस्कः डेटा लीक को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो 81.5 करोड़ भारतीयों का पर्सनल डेटा लीक हुआ है। डार्क वेब पर लोगों के नाम, फोन नंबर, आधार, पासपोर्ट जैसी डिटेल्स लीक हुई है। चुराए गए डेटा को साइबर हैकर्स डार्क वेब पर ऑनलाइन बेचने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिकी साइबर सिक्योरिटी फर्म Resecurity ने दावा किया कि लगभग 81.5 करोड़ लोगों की निजी जानकारी लीक हुई है। pwn0001 नाम से एक थ्रेट एक्टर ने ब्रीच फोरम पर एक थ्रेड पोस्ट किया जिसमें 81.5 करोड़ भारतीय नागरिकों के आधार और पासपोर्ट का एक्सेस है। बता दें कि भारत की जनसंख्या 1।48 अरब से ज्यादा है।

रिसर्चर्स के हवाले से लिखा है कि इस डेटा लीक में 1 लाख कंप्यूटर फाइल्स शामिल हैं। सरकारी पोर्टल के 'वेरीफाई आधार' फीचर के साथ इस लीक हुए डेटा को वेरीफाई कराया गया। जिसमें लीक की बात सही पाई गई। डार्क वेब पर खरीद-बिक्री के लिए उपलब्ध डेटाबेस में कोविड-19 (Covide-19) टेस्ट से संबंधित डेटा भी है। कोविड-19 टेस्ट की जानकारी कई सरकारी संस्थाओं के पास है। जैसे कि NIC, ICMR और स्वास्थ्य मंत्रालय। कई संस्थाओं के पास डेटा होने के कारण इस बात का पता लगाना मुश्किल है कि आखिर कहां से डेटा चोरी हुआ।

AIIMS से भी हुआ था डेटा लीक
यह पहली बार नहीं है जब भारत में किसी बड़े चिकित्सा संस्थान से डेटा चोरी हुआ है। इस साल की शुरुआत में, साइबर अपराधियों ने एम्स के सर्वर को हैक कर लिया था। संस्थान से 1TB से अधिक डेटा को चुरा लिया गया और भारी फिरौती भी मांगी गई थी। अस्पताल को 15 दिनों तक मैन्युअल रिकॉर्ड रखना पड़ा था। इससे संस्थान में भीड़ बढ़ गई थी और सारा काम-काज धीमा हो गया था। उससे कुछ महीने पहले दिसंबर 2022 में एम्स दिल्ली का डेटा चीन के हैकर्स ने चुरा लिया था और क्रिप्टोकरेंसी में 200 करोड़ रुपये की मांग की थी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News