मुंबई: भरी ट्रेन में महिला से होती रही छेड़छाड़, लोग बनाते रहे VIDEO

punjabkesari.in Friday, Apr 06, 2018 - 01:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भले ही देश भर में महिला सुरक्षा के लाख दावे किए जाते रहे हों लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। महिलाओं के लिए सेफ कही जाने वाली मुंबई से बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहां एक लोकल ट्रेन में महिला के साथ सरेआम छेड़छाड़ की गई। हैरानी की बात है वहां मौजूद लोंगों ने उस मनचले को रोकने की कोशिश नहीं की बल्कि इस घटना की वीडियो बनाते रहे। 

जानकारी के अनुसार वीरवार रात ठाणे से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जा रही लोकल ट्रेन में एक शख्स चढ़ा। इस दौरान वह ट्रेन में बेठी महिला के साथ बदसलूकी करने लगा। पीड़िता ने उसका विरोध किया लेकिन वह लगातार उससे छेड़छाड़ करता रहा। नशे में धुत व्यक्ति ने महिला के ऊपर कुछ गिराने का भी प्रयास किया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान महाराष्ट्र सिक्योरिटी फोर्स का एक जवान भी मौजूद था लेकिन उसने भी पीड़िता की मदद करना जरूरी नहीं समझा। 

रेलवे कंट्रोल रूम को जानकारी मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी ने IPC की 307, 354, 323, 504 धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बता दें कि मुंबई में छेड़छाड़ की यह पहली घटना नहीं है। पिछले महीने ऐसा ही एक मामला सामने आया था जहां लोकल ट्रेन में एक गार्ड ने 19 वर्षीय लड़की से बदसलूकी की थी। जिसके बाद जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News