ई-रिक्शा से आई गर्भवती लड़की, फिर सड़क किनारे इस घटना को दिया अंजाम; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

punjabkesari.in Saturday, Aug 23, 2025 - 01:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क : यूपी के भदोही जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक गर्भवती किशोरी ने सड़क किनारे पांच महीने का भ्रूण गिराकर वहां से भागने की कोशिश की। यह घटना गोपीगंज थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर-गोपीगंज रोड स्थित श्याम नर्सिंग होम के पास हुई।

यह भी पढ़ें - Heavy Rain Alert: 23, 24, 25, 27, 28 अगस्त तक होगा बारिश का तांडव, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

ई-रिक्शा से आई थी लड़की

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे एक 17-18 साल की लड़की एक महिला के साथ ई-रिक्शा से वहां पहुंची। दोनों नर्सिंग होम के बगल में बने एक मकान के पीछे गईं। करीब एक घंटे बाद दोनों वापस आईं और उसी रिक्शे से वहां से निकल गईं।

मकान के पीछे मिला भ्रूण

स्थानीय लोगों को उन पर शक हुआ। उन्होंने पीछे जाकर देखा तो वहां करीब 5 महीने का भ्रूण पड़ा था। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर उसे जांच के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें - विराट-रोहित के ODI रिटायरमेंट पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आपलोग पहले से ही फेयरवेल...

जांच में जुटी पुलिस

प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय ने बताया कि यह मामला संदिग्ध है। प्राथमिक आशंका है कि लड़की ने अनचाहे गर्भ को गिराने के लिए दवा का सेवन किया होगा। फिलहाल लड़की और उसके साथ आई महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि ई-रिक्शा और दोनों महिलाओं का सुराग मिल सके।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News