दिल्ली के ITO में शिक्षा मंत्रालय के दफ्तर में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां
punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 11:37 AM (IST)
Delhi ITO SPA Campus Fire : देश की राजधानी दिल्ली के बेहद व्यस्त माने जाने वाले आईटीओ (ITO) इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ स्थित 'स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर' (SPA) कैंपस के अंदर मौजूद केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) के दफ्तर में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें दफ्तर की दूसरी मंजिल पर देखी गईं जिससे परिसर में हड़कंप मच गया।
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली फायर सर्विस (Delhi Fire Service) को सुबह करीब 9:37 बजे इस अग्निकांड की सूचना मिली। दफ्तर का समय होने के कारण प्रशासन तुरंत हरकत में आया और बिना कोई वक्त गंवाए एक के बाद एक कुल 8 दमकल गाड़ियों (Fire Tenders) को मौके पर रवाना किया गया। राहत की बात यह है कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने समय रहते मोर्चा संभाल लिया और आग बुझाने का काम तेजी से जारी है।
आईटीओ के पास एक सरकारी इमारत में अचानक से भीषण आग लग गई।
— गौरव मिश्रा 🇮🇳 (@gauravstvnews) June 1, 2026
फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर है pic.twitter.com/03AE06nl0d
शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में फिलहाल किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। फिलहाल आग लगते ही इमारत में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।
