अरे! उड़ गए नन्हे मियां उड़ गए... देखें बरेली में तूफान का वो खौफनाक वीडियो जिसे देख धड़कनें रुक जाएंगी
punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 01:52 PM (IST)
नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बीते बुधवार को अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचाई है। इसी बीच यूपी प्रदेश के बरेली जिले से हैरानीजनक घटना सामने आई है। यहाँ एक शख्स तेज हवाओं के साथ तिनके की तरह आसमान में उड़ गया। जानते हैं कि क्या है पूरा मामला
टीन शेड के साथ उड़े 'नन्हे मियां'
तेज आंधी के दौरान 'नन्हे मियां' नाम का एक युवक बारातघर की टीन शेड का खंभा (पाया) पकड़कर उसे रोकने की कोशिश कर रहा था। हवा का जोर इतना था कि टीन शेड उखड़ गई और नन्हे मियां उसके साथ ही हवा में कई फीट ऊपर उड़ गए। वे आसमान में किसी पतंग की तरह लहराते दिखे। कुछ समय तक हवा में रहने के बाद वे पास के एक खेत में जा गिरे। इस हादसे में उनके हाथ-पैर टूट गए हैं और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
<
बरेली में तेज आंधी-तूफान के दौरान हुआ बड़ा हादसा,बारातघर की टीनशेड का पाया पकड़े खड़ा एक युवक हुआ हादसे का शिकार,तूफान इतना तेज था टीनशेड उखड़कर हवा में उड़ा,टीनशेड के साथ युवक भी सैकड़ों फुट ऊपर हवा में उड़ गया,कुछ देर बाद युवक जमीन पर आकर गिरा,नीचे गिरने से युवक गंभीर रूप से… pic.twitter.com/n9hcQX1H1P
— Shaurya Mishra (@shauryabjym) May 13, 2026
>
पूरे प्रदेश में तबाही का मंजर
बीते दिन आए तूफान ने पूरे उत्तर प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस तूफान के चलते अब तक 89 लोगों की जान चली गई है। इसके अलावा कई जगह पेड़ और दीवार गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देश
हालात की गंभीरता को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फील्ड पर उतरने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जनहानि, पशु हानि और मकानों के नुकसान का आकलन कर 24 घंटे के भीतर पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्देश दिया है। सभी जिलों के DM और वरिष्ठ अधिकारियों को खुद मौके पर जाकर प्रभावित परिवारों से मिलने को कहा गया है। सीएम ने साफ किया है कि राहत कार्यों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राहत आयुक्त कार्यालय पल-पल की स्थिति पर नजर रख रहा है।
