CV लेकर होटल मालिक के केबिन में गई लड़की, टीवी पर देखा तो चल रहे थे अश्लील वीडियो, फिर जैसे ही पकड़ा हाथ तो...

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 02:51 PM (IST)

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखनऊ के विभूतिखंड इलाके से शर्मनाक कर देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि नौकरी ढूंढने गई एक युवती से होटल मालिक द्वारा अभद्रता और दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज हुआ है। वहीं गोरखपुर में 10 साल की बच्ची की हत्या के खिलाफ वकीलों और सामाजिक संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है।

बता दें कि इंदिरा नगर की रहने वाली युवती के अनुसार शुक्रवार को विभूतिखंड स्थित एक होटल में उसकी जॉइनिंग थी। शाम को जब वह सीवी लेकर होटल मालिक के केबिन में गई तो वहां टीवी पर अश्लील वीडियो चल रहे थे। आरोप है कि मालिक ने वेतन बढ़ाने (12 हजार से 20 हजार रुपये करने) और कैब की सुविधा देने का लालच देकर उसे खुश रखने का दबाव बनाया।

यह भी पढ़ें: तुमने अगर पड़ोसी के साथ संबंध नहीं बनाए तो... वॉइस चेंजर ऐप के जाल में फंसी महिला, फिर एक दिन...

वहीं पीड़िता द्वारा विरोध करने और बाहर निकलने पर आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकत की। पीड़िता ने जब पुलिस में जाने की बात कही तो आरोपी ने ऊपर तक पहचान होने का धौंस दिखाकर धमकी दी।

पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने 24 घंटे तक उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद युवती ने आपबीती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल मामले के तूल पकड़ते ही विभूतिखंड पुलिस हरकत में आई और एडीसीपी अमोल मुर्कुट के अनुसार आरोपी होटल मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News