इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे PM Modi, आज भारत बंद...देश की बड़ी खबरों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Dec 08, 2020 - 09:06 AM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्र सरकार के नए तीनों कृषि कानून के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 13वां दिन है। किसान दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर डटे हुए है। वहीं आज किसानों ने भारत बंद बुलाया है जोकि सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। 8 दिसंबर को देश की इन बड़ी खबरों पर नजर रहेगी।

PunjabKesari

भारत बंद
कृषि कानून के खिलाफ आज किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है। भारत बंद 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। हालांकि कई राज्यों में सुबह से ही भारत बंद का असर दिख रहा है। ओडिशा में आज सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। किसानों के भारत बंद को  कांग्रेस सहित 20 राजनीतिक पाटिर्यों ने किसानों के बंद को समर्थन देने की घोषणा की है।  

PunjabKesari

किसान आंदोलन का 13वां दिन
कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों के आंदोलन का 13वां दिन हैं। किसान आंदोलन में बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं भी बढ़टढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वहीं बुधवार (9 दिसंबर) को क बार फिर से किसानों और सरकार के बीच वार्ता होगी। सरकार ने उम्मीद जताई है कि किसानों के हर समाधान का हल जरूर निकाला जाएगा।

 

सोनिया गांधी नहीं मनाएंगी अपना जन्मदिन
कांग्रेस की अतंरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किसान आंदोलन को देखते हुए इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने की घोषणा की है। सोनिया ने कहा कि किसानों की स्थिति को देखते हुए इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।

PunjabKesari

इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथी ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।दूरसंचार उद्योग के इस कार्यक्रम के चौथे संस्करण का आयोजन कोरोना वायरस महामारी के कारण पहली बार वीडियो कांफ्रेन्स के जरिए हो रहा है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2020) तीन दिन चलेगी।

PunjabKesari

AUSvIND: आखिरी T-20 
ऑस्ट्रेलिया और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच आखिरी T-20 है। भारतीय टीम इस सीरीज को अपने नाम करने के लिए मैदान में उतरेगी।

 

दिल्ली में छाया घना कोहरा
दिसंबर के आते ही घने कोहरे का भी आगमन हो गया है। दिल्ली में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Related News