नशे में धुत शख्स ने की ऐसी हरकत... जिंदा कोबरा को पकड़कर चबा-चबाकर खाया, अब पहुंचा अस्पताल

punjabkesari.in Sunday, Jul 20, 2025 - 01:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क: ओडिशा में बलांगीर जिले के तेंतुलीखुंटी गांव में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है। यहां एक युवक ने नशे की हालत में ज़िंदा कोबरा सांप को निगल लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने पहले सांप को मुंह में डाला और फिर उसे चबाकर कई टुकड़ों में निगल लिया।

यह घटना तब हुई जब युवक पूरी तरह शराब के नशे में था। जब उसके परिजनों ने यह देखा, तो उसे तुरंत भीमभोई मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों की एक टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है।
PunjabKesari
डॉक्टरों का क्या कहना है?
भीमभोई मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर ने बताया कि मामला असामान्य जरूर है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया, "ज़हर तब ज्यादा खतरनाक होता है जब वह सीधे खून में मिले। अगर कोई व्यक्ति सांप को खा ले और उसके मुंह में कोई घाव या कट न हो, तो पेट का गैस्ट्रिक एसिड ज़हर को न्यूट्रलाइज कर सकता है। कई देशों में सांप को पकाकर या कच्चा भी खाया जाता है।" डॉक्टर ने यह भी जोड़ा, "सांपों में से केवल कुछ ही प्रजातियां अत्यधिक विषैली होती हैं। उन्होंने कहा कि विष का प्रभाव इस बात पर निर्भर करता है कि सांप ने हाल ही में ज़हर बनाया है या नहीं।"

युवक की हालत पर अपडेट
युवक की हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि यदि उसके मुंह में कोई आंतरिक चोट या अल्सर नहीं है, तो ज़हर ज्यादा असर नहीं करेगा। फिर भी उसे इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में रखा गया है और उसकी लगातार निगरानी हो रही है।

घटना पर ग्रामीणों की प्रतिक्रिया
इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है। लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि युवक ने इतना खतरनाक कदम क्यों उठाया। क्या यह सिर्फ शराब के नशे में लिया गया फैसला था या इसके पीछे कोई मानसिक स्थिति या चुनौती भी है—यह जांच का विषय बना हुआ है। गांव में चर्चा जोरों पर है और लोग युवक की सलामती की दुआ कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News