महाराष्ट्र में महिला के साथ दरिंदगी का मामला आया सामने, घर में घुसकर किया रेप, प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा

punjabkesari.in Sunday, Dec 04, 2022 - 05:40 PM (IST)

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के मुंबई में 42 वर्षीय एक महिला से उसके घर में घुसकर तीन लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया है। साथ में आरोपियों ने उसपर धारदार हथियार से वार किया और उसके निजी अंगों को सिगरेट से दागा है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार तड़के कुर्ला में हुई। उन्होंने कहा कि आरोपी और पीड़िता एक ही इलाके में रहते हैं।

अधिकारी ने बताया, “ आरोपियों ने एक-एक कर के महिला के साथ बलात्कार किया और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार भी किया। उन्होंने महिला के निजी अंगों को सिगरेट से दागा और उसकी छाती तथा दोनों हाथों पर धारदार हथियार से वार किया।आरोपियों में से एक ने घटना का वीडियो बना लिया और पुलिस से संपर्क करने पर उसे प्रसारित करने की धमकी दी।''

कुर्ला थाने के अधिकारी ने कहा कि महिला ने पड़ोसियों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद एक एनजीओ से संपर्क किया और एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि तीनों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 376डी (सामूहिक बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक यौनाचार), 324 (स्वेच्छा से खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News