90% लोग नहीं जानते बीयर पीने का क्या है सही तरीका, आज कर लें नोट
punjabkesari.in Friday, Oct 10, 2025 - 06:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क : बीयर दुनिया में चाय के बाद सबसे ज्यादा पिए जाने वाले पेयों में से एक है। पार्टी, शादी, वीकेंड या ट्रिप हो, हर जगह और हर उम्र के लोग इसे पसंद करते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग इसे सही तरीके से नहीं पीते, जिससे इसका असली स्वाद और मजा खो जाता है। आइए जानते हैं बीयर पीने का सही तरीका।
1. सही ग्लास का चुनाव:
सबसे पहली गलती लोग करते हैं कि बीयर को किसी भी ग्लास में पी लेते हैं। बीयर के लिए पिंट ग्लास या मग सबसे उपयुक्त होते हैं। इससे इसका असली फ्लेवर और खुशबू सामने आती है।
2. सही तापमान पर सर्व करें:
बीयर को फ्रीज से निकालकर तुरंत पीना भी गलत है। इसे 3 से 7 डिग्री सेल्सियस पर सर्व करना चाहिए। सही तापमान पर पीने से इसका टेस्ट और मजा बढ़ जाता है।
3. ग्लास में डालकर पिएं:
कई लोग सीधे बोतल से पीते हैं, जिससे बीयर का फ्लेवर और खुशबू कम हो जाती है। बीयर को ग्लास में डालकर पीना सबसे अच्छा तरीका है।
यह भी पढ़ें - Gold Crash: 1,22,000 से गिरकर 77,700 रुपये तक सस्ता होगा सोना, एक्सपर्ट ने निवेशकों को किया अलर्ट
4. डालने की तकनीक:
ग्लास को लगभग 45 डिग्री पर झुकाकर बीयर डालें। इससे झाग संतुलित बनता है और स्वाद बढ़ता है।
5. सही चखना और स्नैक्स के साथ:
बीयर पीते समय धीरे-धीरे चखना चाहिए। पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज या बार्बेक्यू जैसे स्नैक्स के साथ पीने से इसका स्वाद और मजेदार बनता है।
6. स्लो सिप्स लें:
बीयर को जल्दी-जल्दी पीने से स्वाद कम होता है और पेट भी जल्दी भर जाता है। स्लो सिप्स लेने से इसका असली मजा लिया जा सकता है।
यदि आप इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो बीयर का स्वाद और अनुभव दोनों बढ़ जाते हैं।
यह भी पढ़ें - Gold Price Today: करवाचौथ के दिन सोने के दामों में आई भारी गिरावट, जानें दिल्ली समेत बाकी शहरों में क्या है रेट