Bengaluru LPG Blast: गेस्ट हाउस में फटा LPG सिलेंडर, 9 मजदूर झुलसे, 6 की हालत गंभीर
punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2026 - 03:32 PM (IST)
Bengaluru LPG Blast : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सटे बोम्मासांद्रा इलाके में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। हेब्बागोडी थाना क्षेत्र स्थित एक पेइंग गेस्ट (PG) आवास में रसोई गैस (LPG) सिलेंडर में संदिग्ध विस्फोट होने से वहां रह रहे पश्चिम बंगाल के 9 प्रवासी मजदूर घायल हो गए।
वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार घटना हेब्बागोडी थाना क्षेत्र के एक पीजी में उस समय हुई जब ये मजदूर सुबह सोकर उठे थे।
सभी एक इंजीनियरिंग कंपनी में कार्यरत हैं। उसने बताया कि घटना के समय सभी 9 मजदूर कमरे में मौजूद थे। पुलिस के अनुसार घायलों में से छह लोग 60 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं और उनका यहां चंदापुरा के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल घटना के सटीक कारणों और क्रम का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
