8th Pay Commission: सरकार का नया DA अपडेट: 3% या 5%? जानिए 2026 में सरकार कितना बढ़ाएगी DA

punjabkesari.in Saturday, Jan 10, 2026 - 12:52 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए साल 2026 की शुरुआत बड़ी खुशखबरी लेकर आ रही है। नए साल के पहले महीने यानी जनवरी से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA) की तस्वीर अब काफी हद तक साफ हो गई है। लेबर ब्यूरो के नवंबर 2025 तक के AICPI आंकड़ों ने यह संकेत दे दिया है कि इस बार आपकी सैलरी में एक सम्मानजनक इजाफा होने वाला है।

3% बनाम 5%: क्या है गणित?

सचिवालयों और कर्मचारी संगठनों के बीच इस वक्त सबसे बड़ी चर्चा 3% और 5% की बढ़त को लेकर है। इसका पूरा दारोमदार दिसंबर 2025 के अंतिम आंकड़ों पर टिका है:-

  • 3% की संभावना: यदि दिसंबर का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक गिरकर 147 के करीब आता है, तो भत्ते में 3% की वृद्धि निश्चित है। इससे कुल DA 61% हो जाएगा।

  • 5% का अनुमान: अगर दिसंबर का डेटा नवंबर (148.2) के बराबर रहता है या ऊपर जाता है, तो उछाल 5% तक जा सकता है। ऐसी स्थिति में कुल महंगाई भत्ता 63% की नई ऊंचाई को छू लेगा।

आपकी जेब पर क्या होगा असर? (कैलकुलेशन)

मान लीजिए किसी कर्मचारी का मूल वेतन (Basic Salary) ₹50,000 है। ऐसे में बढ़ोतरी के बाद मिलने वाले लाभ को इस तरह समझा जा सकता है:

बढ़ोतरी दर अतिरिक्त मासिक लाभ नया कुल मासिक DA
2% (न्यूनतम)  +1,000  +30,000
3% (मध्यम)  +1,500 ₹30,500 (कुल 61%)
5% (अधिकतम)  +2,500 ₹31,500 (कुल 63%)

वर्तमान में कर्मचारी 58% की दर से भत्ता प्राप्त कर रहे हैं, जो अक्टूबर 2025 में संशोधित हुआ था।

कब होगा आधिकारिक ऐलान और क्या है एरियर का नियम?

परंपरा के अनुसार, जनवरी की बढ़ोतरी का सरकारी आदेश होली (मार्च-अप्रैल 2026) के आसपास आता है। लेकिन चूंकि यह दरें 1 जनवरी से प्रभावी मानी जाती हैं, इसलिए कर्मचारियों को पिछले महीनों का बकाया पैसा यानी 'एरियर' भी दिया जाता है।

8th Pay Commission: क्या वेतन में होगा बड़ा बदलाव?

2026 का साल इसलिए भी खास है क्योंकि 8th Pay Commission के लागू होने की सुगबुगाहट तेज है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या 50% से ज्यादा हो चुके DA को मूल वेतन (Basic) में मिला दिया जाएगा? हालांकि प्रशासन ने अभी तक 'DA मर्जर' पर अपनी मुहर नहीं लगाई है, लेकिन विशेषज्ञ इसे वेतन ढांचे में बदलाव की पहली सीढ़ी मान रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News