जन्मदिन विशेष: ‘मिसाइल मैन’ अब्दुल कलाम के बारे में 10 अहम बातें(Pics)
punjabkesari.in Saturday, Oct 15, 2016 - 02:40 PM (IST)

नई दिल्लीः भारत के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रपति रहे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की आज 85वीं जयंती है। वे एक आला दर्जे के वैज्ञानिक थे, जिनकी पूरी जिंदगी शिक्षा को समर्पित रही। साहित्य में रुचि रखने वाले कलाम का पूरा नाम अबुल पकिर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम था। उनका 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम के एक छोटे से गांव धनुषकोडी में हुअा था और 25 जुलाई 2015 को वह दुनिया काे अलविदा कह गए।
सपने देखना सिखाया
8 साल की उम्र में कलाम सुबह 4 बजे उठ जाते थे। इसके बाद स्नान करके मैथ पढ़ने चले जाते थे। फिर घर आकर पिता के साथ नमाज पढ़ते थे। इनके पिता अपनी नावों को मछुआरों को किराए पर देकर अपने परिवार का खर्च चलाते थे। अपनी आरंभिक पढ़ाई पूरी करने के लिए कलाम को घर-घर अखबार बांटने का भी काम करना पड़ा था। कलाम कहते थे कि सपने सच हों इसके लिए सपने देखना जरूरी है। सपने सिर्फ वो नहीं होते जो आप सोते हुए देखते हैं बल्कि सपने वो होते हैं जो आपको सोने नहीं देते।
कलाम के जीवन की उपलब्धियों पर डालें एक नज़रः-
1) मद्रास इंजीनियरिंग कॉलेज से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में पढ़ाई की।
2) देश के पहले स्वदेशी उपग्रह पीएसएलवी-3 के विकास में अहम योगदान।
3) अग्नि और पृथ्वी जैसी मिसाइलें भारतीय तकनीक से बनाईं।
4) कलाम भारत सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार भी रहे।
5) 1982 में कलाम को डीआरडीएल का डायरेक्टर बनाया गया।
6) अन्ना यूनिवर्सिटी ने उन्हें डॉक्टर की उपाधि से सम्मानित।
7) 1998 में हुए पोखरण न्यूकलियर टेस्ट में अहम भूमिका।
8) 25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007 तक राष्ट्रपति रहे।
9) 1981 में पद्म भूषण और 1990 में पद्म विभूषण से सम्मानित।
10) 1994 में आर्यभट्ट पुरस्कार और 1997 में भारत रत्न से सम्मानित किए गए।