मां ने 8 वर्षीय बच्चे को नंगा कर पेड़ से बांधा, मुंबई पुलिस ने बचाया
punjabkesari.in Monday, Feb 12, 2018 - 05:52 PM (IST)
मुंबई: बच्चे के स्कूल ना जाने पर उसकी मां और बडे भाई ने उसे कडी सजा दी। 8 बर्षीय बच्चे को नंगा कर एक पेड़ के साथ बांध दिया। एक व्यक्ति ने अपने घर से ऐसा नजारा देखा तो उसने ट्विटर पर पुलिस को सूचित कर दिया। यह घटना मुंबई के अंधेरी शहर की है।
एक ट्विटर यूजर ने सोमवार सुबह मुंबई पुलिस को सूचित किया कि पश्चिम अंधेरी में एक 8 वर्षीय बच्चा नग्न हालात में चिल्ला रहा है,और उसे पेड़ से बांधा हुआ है। ट्विटर यूजर ने ये सारा नजारा अपने घर की खिड़की से देखा। सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्वीट करने वाले से संपर्क किया। जुहू पुलिस ने सोशल मीडिया टीम के साथ ट्वीट करने वाले से संपर्क किया। निश्चित मेहता नाम के इस ट्विटर यूजर ने बच्चे का फोटो भी मुंबई पुलिस को भेजा।
@MumbaiPolice I would like to report incident of child abuse. A boy has been tied up with a tree and crying since half hour. Some 2 to 3 people are irritating him. He has been stripepd off his clothes. Tat colony andheri west near andheri fire brigade. pic.twitter.com/iLFZVjT5Zs
— Nishit Mehta (@nishit88) February 12, 2018
जब पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया तो पाया कि अंधेरी फायर ब्रिगेड के नजदीक एक गंदी बस्ती है। जो मेहता की इमारत से साफ दिखाई देती है। उन्होंने पाया कि एक 8 वर्षीय बच्चा पेड़ से बांधा हुआ है। स्कूल से भागने के कारण उसकी मां और बड़े भाई ने उसे ऐसी सजा दी। लड़के की मां ने कहा कि उसके पति की मौत हो चुकी है, और वह लोगों के घरों में काम करती है। मां ने कहा कि वह चाहती है कि उसके बच्चे खूब पढ़ें ताकि वह अपना भविष्य सुनिश्चत कर सकें।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह बताया गया कि लड़का बार—बार स्कूल से भाग जाता है, जिससे उसकी मां बहुत गुस्से में थी।आज भी वह स्कूल से भाग निकला जिस पर मां ने अपना गुस्सा निकाला मां अपना नाम नहीं बताना चाहती। बच्चे का मेडिकल कराया गया उसके शरीर पर कोई घाव नहीं है।
जुहू पुलिस ने कहा कि मां को यह चेतावनी देते हुए छोड़ा गया कि वह अपने बेटों को आगे ऐसी सजा नही देगी। एक अधिकारी ने कहा कि मां ने मांफी मांग ली और वादा किया कि भविष्य में ऐसी कार्रवाई नही करेगी। बाद में मेहता ने जुहू पुलिस द्वारा बच्चे को बचाने का फोटो भी ट्विटर पर पोस्ट कर लिया।