इंसानियत शर्मसार: गुरुद्वारे गए 8 साल के मासूम के साथ 2 लोगों ने खाली कमरे में कर दिया ये बड़ा कांड

punjabkesari.in Sunday, Apr 06, 2025 - 12:58 PM (IST)

नेशनल डेस्क. भिंडीसैदां थाने के अंतर्गत एक गाँव में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। गाँव के ही गुरुद्वारा साहिब के एक कमरे में आठ साल के एक मासूम बच्चे को अपनी हवस का शिकार बनाया गया, जब बच्चा घर लौटा तो उसने अपने परिवार वालों को इस भयानक घटना के बारे में बताया। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बच्चे की मेडिकल जाँच के बाद गाँव के ही दो लोगों राजा सिंह और जसबीर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित परिवार ने बताया कि उनका घर गुरुद्वारा साहिब के पास ही है। उनका बेटा अक्सर शाम को गुरुद्वारे जाया करता था। आरोप है कि राजा सिंह और जसबीर सिंह बच्चे पर बुरी नीयत रखते थे। शनिवार की शाम करीब छह बजे जब बच्चा गुरुद्वारे गया, तो राजा सिंह उसे उठाकर गुरुद्वारे के एक खाली कमरे में ले गया।

परिवार का आरोप है कि उसी खाली कमरे में राजा सिंह ने बच्चे के साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने पर बच्चे ने अपने गुप्तांग में दर्द होने की शिकायत की, जब परिवार वालों ने उससे पूछा तो उसने सारी बात बता दी। इस मामले की जाँच कर रहे एएसआई रंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

अमृतसर में रूसी युवक से लूटपाट

उधर अमृतसर से भी अपराध की एक और खबर है। जंडियाला गुरु थाने की पुलिस ने जालंधर-अमृतसर जीटी रोड पर मलिया गाँव के पास एक रूसी युवक से लूटपाट करने के आरोप में दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 30 मार्च की रात इस वारदात को अंजाम दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News