Independence Day celebrations LIVE: अगर 40 करोड़ लोग भारत को आज़ाद करा सकते हैं तो सोचिए 140 करोड़ लोग क्या कर सकते हैं: पीएम मोदी

punjabkesari.in Thursday, Aug 15, 2024 - 08:13 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला पहुंच चुके हैं, जहां उन्होंने गॉर्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करने के बाद तिरंगा फहराया। इसके साथ ही उन्होंने देश को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने कहा, आज आजीवन संघर्ष करने वाले अनगिनत मां भारती के दीवानों को नमन करने का पर्व है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा,'आज शुभ घड़ी है। जब हम देश की आजादी के लिए मर मिटने वाले और अपना जीवन समर्पित करने वाले आजादी के दीवानों को नमन कर रहे हैं। ये देश उनका ऋणी है. ऐसे हर देशवासी के प्रति हम अपना श्रद्धा भाव व्यक्त करते हैं.' देश को प्रेरित करते हुए पीएम मोदी ने कहा जब हम 40 करोड़ थे, तब महासत्ता को हरा दिया, आज तो हम 140 करोड़ हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा, अगर 40 करोड़ लोग भारत को आज़ाद करा सकते हैं तो सोचिए 140 करोड़ लोग क्या कर सकते हैं।


PunjabKesari

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस संबोधन में कहा कि इस वर्ष और पिछले कई वर्षों से प्राकृतिक आपदा के कारण हमारी चिंता बढ़ती चली जा रही है। प्राकृतिक आपदा में अनेक लोगों ने अपने परिवार जन खोए हैं, संपत्ति खोई है।. मैं आज उन सब के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि ये देश इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।

ये देश का गोल्डन एरा है
पीएम मोदी ने कहा, चाहे वह पर्यटन हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, एमएसएमई हो, परिवहन हो, खेती-किसानी हो- हर क्षेत्र में एक नई आधुनिक व्यवस्था बनाई जा रही है। हम प्रौद्योगिकी के एकीकरण के साथ सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाते हुए आगे बढ़ना चाहते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मेरे देश का नौजवान इंक्रीमेंटल प्रगति में विश्वास नहीं रखता। वह छलांग मार रहा है। ये देश का गोल्डन एरा है। इसे जाने नहीं देना है। इसे पकड़कर चलना है और अगर हम इसे पकड़कर चलेंगे तो विकसित भारत का लक्ष्य पूरा कर लेंगे।

वोकल फॉर लोकल, आर्थिक व्यवस्था का नया मंत्र बन गया
पीएम मोदी ने कहा, “हमने ‘वोकल फॉर लोकल’ का मंत्र दिया। आज मुझे खुशी है कि वोकल फॉर लोकल, आर्थिक व्यवस्था का नया मंत्र बन गया है। हर जिले को अपनी उपज पर गर्व होने लगा है। ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ का माहौल बन रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने रिन्यूबल एनर्जी का संकल्प लिया और आज आज इस मामले में जी-20 देशों से भी आगे है। हम कोरोना को कैसे भूल सकते हैं। हमने दुनिया के करोड़ों लोगों को वैक्सीन दी। आज सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है तो देशवासियों का सीना चौड़ा हो जाता है।

18 हजार गांवों के समय से बिजली पहुंचाएंगे
पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा कि हिंदुस्तान के 18 हजार गांवों के समय से बिजली पहुंचाएंगे और काम समय से होता है तो ये भरोसा बढ़ जाता है। ये भारत के अंदर नई चेतना का प्रतिबिंब है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News