बांग्लादेश में हो रही राष्ट्रव्यापी हिंसा और झड़प के बीच 778 भारतीय छात्र लौटे स्वदेश

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2024 - 05:05 PM (IST)

नेशनल डेस्क : बांग्लादेश में हो रहे राष्ट्रव्यापी हिंसा औऱ झड़प के दौरान 778 भारतीय छात्र भारत लौट आएं हैं औऱ कई हजार छात्र भारतीय विदेश मंत्रालय के संपर्क में है। आपको बता दें कि बांग्लादेश में हिंसा के दौरान 105 लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद प्रधानमंत्री सेख हसीना ने कर्फ्यू लगा दिया। इस दौरान भारतीय विदेश मंत्रालय औऱ ढाका स्थित दूतावास भारतीय छात्रों की वापसी औऱ सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हैं। अब तक, 778 भारतीय छात्र विभिन्न बंदरगाहों के रास्तों से भारत लौट आए हैं। साथ ही, लगभग 200 छात्र ढाका और चटगांव हवाई अड्डों के माध्यम से नियमित उड़ान सेवाओं द्वारा घर लौट आए हैं। ढाका में भारतीय उच्चायोग और हमारे सहायक उच्चायोग बांग्लादेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में बचे 4000 से अधिक छात्रों के संपर्क में हैं और उनकी वापसी की व्यवस्था की जा रही है।

नेपाल औऱ भुटान की भी मदद
नेपाल औऱ भुटान की भी भारत की और से मदद की जा रही है जिसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी। दोनों देशों की सरकारों ने भारत से अनुरोध किया था जिसके बाद भारत की और हरसंभव मदद दी जा रही है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इन दोनों देशों के छात्रों को भारत में प्रवेश करने की इजाजत दी गई है। साथ ही उनकी पूरी मदद की जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Rana

Related News