जानें कहां होता है ऐसा सौदा जहां करोड़ों में खरीदी जाती है दुल्हन, इस देश के बुजुर्ग रचाते हैं शादी

punjabkesari.in Thursday, Oct 23, 2025 - 03:20 PM (IST)

नेशनल डेस्क। इंडोनेशिया में एक 74 वर्षीय व्यक्ति की शादी ने अपनी अनोखी उम्र के अंतर और भारी-भरकम ब्राइड प्राइस (Bride Price) के कारण पूरे देश का ध्यान खींचा है। ईस्ट जावा के पैसिटान रीजेंसी में 1 अक्टूबर को हुई इस शादी में दूल्हा तर्मन (74) ने अपनी 24 साल की दुल्हन शे ला अरीका को तीन अरब रुपिया (लगभग ₹1.8 करोड़) की चौंकाने वाली रकम दहेज के रूप में दी। हालांकि शादी की भव्यता जल्द ही बड़े विवाद में बदल गई जब दूल्हा-दुल्हन पर वेडिंग वीडियोग्राफी टीम के पैसे चुराकर फरार होने का आरोप लगा।

शादी में दिया गया भारी-भरकम 'ब्राइड प्राइस'

यह शादी उम्र के बड़े अंतर (50 साल) के कारण पहले ही चर्चा में थी लेकिन ब्राइड प्राइस की रकम ने इसे और भी सनसनीखेज बना दिया। तर्मन ने मंच पर सबके सामने अपनी दुल्हन को तीन अरब रुपिया की मोटी रकम सौंपी। इस शादी की एक और अनोखी बात यह थी कि मेहमानों को पारंपरिक तोहफों की जगह नकद दिया गया। हर मेहमान को लगभग 1 लाख रुपिया (करीब ₹6,000) मिला। शुरुआती रिपोर्ट्स में ब्राइड प्राइस की रकम एक अरब रुपिया बताई गई थी लेकिन शादी के वक्त इसे बढ़ाकर तीन अरब रुपिया कर दिया गया।

PunjabKesari

आरोप: वेडिंग टीम को धोखा देकर हुए फरार?

शादी के कुछ समय बाद ही विवाद खड़ा हो गया। शादी की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी टीम ने आरोप लगाया कि दूल्हा-दुल्हन बिना पैसे चुकाए ही गायब हो गए और उन्होंने टीम से संपर्क तोड़ लिया।ऑनलाइन चर्चाओं में यह आरोप भी लगा कि तर्मन अपनी पत्नी के परिवार की मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने यह तक सवाल उठाया कि तीन अरब रुपिया का जो चेक दिखाया गया वह असली है भी या नहीं।

यह भी पढ़ें: Instagram का नया धमाका! अब बदलें अपने पसंद की आइकन डिज़ाइन, जानें कैसे?

तर्मन ने जारी किया बयान: 'हम हनीमून पर हैं'

विवाद और बढ़ते सवालों के बीच दूल्हे तर्मन को सोशल मीडिया पर बयान जारी करना पड़ा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ब्राइड प्राइस पूरी तरह असली है और यह इंडोनेशिया के बैंक सेंट्रल एशिया (BCA) से समर्थित है। तर्मन ने इन अफवाहों का खंडन किया कि उन्होंने अपनी पत्नी को छोड़ दिया है बल्कि उन्होंने कहा कि वे दोनों साथ में हैं और शादी के बाद हनीमून पर गए हुए हैं। फिलहाल वेडिंग फोटोग्राफी कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: अब YouTube Shorts में भी आया इंस्टाग्राम जैसा फीचर! जानिए यूजर्स को क्या मिलेगा फायदा?

ब्राइड प्राइस क्या है और कैसे तय होता है?

ब्राइड प्राइस जिसे इंडोनेशिया में दहेज की तरह एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक परंपरा माना जाता है दुल्हन की कीमत या उसके परिवार को दी जाने वाली रकम होती है। इसे तय करने का कोई फिक्स नियम नहीं है बल्कि यह कई बातों पर निर्भर करता है जैसे: दुल्हन के परिवार की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, लड़के के परिवार की अमीरी, शादी की भव्यता, दुल्हन की शिक्षा और स्थानीय रीति-रिवाज। इंडोनेशिया जैसे देशों में यह रकम कभी नकद, कभी गहनों, ज़मीन-जायदाद या अन्य कीमती वस्तुओं के रूप में दी जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News