आंध्र प्रदेश : जल में डूबने 5 युवकों की मौत, पूरे गांव में छा गाया मातम

punjabkesari.in Monday, Feb 12, 2024 - 01:59 AM (IST)

नेशनल डेस्क : आंध्र प्रदेश के एलुरु और एएसआर जिलों में रविवार को पांच किशोरों के जल में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि कुछ छात्र एएसआर जिले में रामपछोड़ावरम मंडल के आई. पोलावरम गांव में सीतापल्ली नदी पर पिकनिक मनाने गए थे। इसी दौरान उनमें से तीन नहाने के लिए सीतापल्ली नदी में उतरे और डूब गए। मृतकों की पहचान काकरा वीरा वेंकट अर्जुन (16), एंडीबोइना देवी चार्न (16) और लावेती रमन (16) के रूप में हुई। शवों को नदी से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने मामला दर्ज किया और शवों को पोस्टमॉटर्म के लिए रामपछोड़ावरम के क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया मृतक किशोर गोदावरम मंडल के रंपा येररमपलेम गांव में जेडपी उच्च विद्यालय में 10वीं कक्षा में पढ़ते थे। तीन किशोरों की मौत से गांव में मातम छा गया। इस बीच, एलुरु जिले में हुई दूसरी घटना में, कोय्यलागुडेम मंडल के सरिपल्ली गांव में दो किशोर एक टैंक में डूब गए।

पुलिस ने बताया कि एक किशोर गलती से टैंक में गिर गया और डूब गया। मृत किशोरों की पहचान चंदू (17), कोट्टा गगन संदेश (12) के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक मृतक किशोर गांव में एक समारोह में शामिल होने गए थे। शवों को निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमॉटर्म के लिए भेज दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News