मणिपुर में 5 महीने के बाद आर्थिक नाकेबंदी समाप्त, CM बिरेन सिंह ने बताया ''नई शुरुआत''

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2017 - 08:15 AM (IST)

इम्फाल: केंद्र सरकार, राज्य सरकार और नगा समूह के बीच सफल वार्ता के बाद मणिपुर में करीब 5 महीने से जारी यूनाइटेड नगा काऊंसिल (यू.एन.सी.) की आर्थिक नाकेबंदी आज रात समाप्त हो गई। राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री ओ इबोबी सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार के 7 नए जिले बनाए जाने के फैसले के खिलाफ यू.एन.सी. ने एक नवंबर, 2016 को आर्थिक नाकेबंदी शुरू की थी।

2 राष्ट्रीय राजमार्गों- एनएच-2 और एनएच-37 पर नाकेबंदी से राज्य में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि हो गई और सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। राज्य में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में यह एक बड़ा मुद्दा बना रहा। नवगठित सरकार के इस पहले कदम की सराहना करते हुए मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने कहा कि आर्थिक नाकेबंदी के समाप्त होने से राज्य में शांति और समृद्धि आएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News