केजरीवाल सहित 5 मंत्री हैं करोड़पति...जानिए, दिल्ली सरकार के मंत्रियों की औसत उम्र कितनी

punjabkesari.in Monday, Feb 17, 2020 - 08:48 AM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली की नई सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल सहित 5 मंत्री करोड़पति हैं जबकि दो मंत्री लखपति हैं। दिल्ली के नवगठित मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों की औसत संपत्ति 8.95 करोड़ रुपए से ज्यादा है। केजरीवाल नीत मंत्रिमंडल की औसत आयु 47.2 वर्ष है। 7 में से एक मंत्री की उम्र 40 साल से कम है तो 3 मंत्रियों की उम्र 40 साल से अधिक और केवल 3 की आयु 50 साल से अधिक है।

PunjabKesari

सीट नाम  उम शिक्षा  संपत्ति  आपराधिक मामले
नई दिल्ली    अरविंद केजरीवाल 51  बी.टैक.  3.44 करोड़ 13
पटपड़गंज  मनीष सिसौदिया 47 जर्नलिज्म डिप्लोमा 93 लाख 03
बाबरपुर गोपाल राय 44 समाजशास्त्र MA  90.01 लाख 01
शकूर बस्ती सत्येंद्र जैन   55 बी. आर्क के समानांतर 8.07 करोड़ 02
बल्लीमारान  इमरान हुसैन 38 बैचलर ऑफ बिजनैस स्टडी 1.41 करोड़ 00
सीमापुरी राजेन्द्र पाल गौतम 51 LL.B  1.88 करोड़ 00
नजफगढ़ कैलाश गहलोत 45 LL.B 46.07 करोड़ 00

PunjabKesari

दिल्ली में विधानसभा की कुल क्षमता के 10 फीसदी ही विधायक मंत्री बन सकते हैं। इस लिहाज से राष्ट्रीय राजधानी में मंत्रियों की अधिकतम संख्या मुख्यमंत्री सहित 7 हो सकती है, क्योंकि विधानसभा में 70 सीटें हैं। ए.डी.आर. की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली सरकार में सबसे अमीर मंत्री नजफगढ़ से विधायक 45 वर्षीय गहलोत हैं और सबसे कम संपत्ति राय के पास है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News