जानिए Baba Vanga के बाद किन 'बाबाओं' की भविष्यवाणियां आज भी मचाती हैं खलबली, रहस्य से भरी वो हस्तियां जिनकी बात हुई सच!

punjabkesari.in Thursday, Dec 04, 2025 - 10:37 AM (IST)

Famous World Predictors: दुनिया में भविष्य देखने वालों की कहानियां सदियों पुरानी हैं। बाबा वेंगा के बाद भी कई ऐसे नाम सामने आए हैं जिनकी भविष्यवाणियों को लेकर आज भी खूब बहस होती है। असली सवाल यह नहीं है कि वे सच बोलते थे या नहीं बल्कि यह है कि कैसे उनकी संकेतों में कही बातें समय-समय पर बड़ी घटनाओं से मिलती-जुलती दिखाई देती हैं। आइए जानते हैं दुनिया के ऐसे ही कुछ सबसे चर्चित और अनूठे भविष्यवक्ताओं के बारे में:

1. नास्त्रेदमस (Nostradamus)

समय और स्थान: 16वीं सदी का फ्रांस।

शैली: नास्त्रेदमस सीधे भविष्यवाणियां नहीं करते थे। उनकी प्रसिद्ध पुस्तक 'लेस प्रोफेटीस' (Les Prophéties) में उन्होंने अपनी बातें संकेतों, रूपकों और पहेलियों (Riddles) में लिखीं।

चर्चा का कारण: उनके गूढ़ लेखन के कारण, दुनिया की हर बड़ी घटना—चाहे वह युद्ध हो, राजनीतिक उथल-पुथल, या प्राकृतिक आपदा लोग उसे नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों से जोड़कर देखने लगते हैं।

PunjabKesari

 

यह भी पढ़ें: Snake Village : भारत का ऐसा गांव जहां घर-घर में बच्चे खिलौनों की जगह खेलते हैं खतरनाक सांपों से, कभी किचन में तो कभी बेडरूम में...

 

2. बाबा वेंगा (Baba Vanga)

क्षमता: बाबा वेंगा उन भविष्यवक्ताओं में थीं जिन्हें लोग समय से परे मानते थे। वह महसूस करके जवाब देती थीं न कि देखकर।

चर्चित भविष्यवाणियां: उनकी कई भविष्यवाणियां जैसे आतंकी हमले, राजनीतिक बदलाव और प्राकृतिक आपदाएं, पिछले 30 सालों में कई बार सुर्खियों में रहीं।

विरासत: उनके नाम पर आज भी डॉक्यूमेंट्री बनती हैं और उनकी भविष्यवाणियों पर शोध होते हैं।

3. रयो तत्सुकि (Ryo Tatsuki)

अनूठा अंदाज़: जापान की रयो तत्सुकि का दावा है कि उन्हें अपने सपनों में घटनाएं दिखाई देती हैं।

संदेश: एशिया में सुनामी, भूकंप और राजनीतिक संकटों को लेकर उनके दावे सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे हैं।

दृष्टिकोण: रयो अपनी भविष्यवाणी को किसी चमत्कार नहीं, बल्कि एक 'संवेदनशील चेतावनी' मानती हैं। उनका कहना है कि भविष्य बदला जा सकता है और इसी सोच के कारण लोग उनकी बातों को डर नहीं बल्कि सावधानी के रूप में लेते हैं।

PunjabKesari

 

यह भी पढ़ें: भीषण टक्कर: DCM से भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 4 MBBS छात्रों की दर्दनाक मौ/त

 

4. एडगर केसी (Edgar Cayce)

'स्लीपिंग प्रॉफेट': अमेरिका के एडगर केसी उन दुर्लभ भविष्यवक्ताओं में थे जो गहरी नींद जैसी अवस्था (Trance State) में जाकर सवालों का जवाब देते थे।

दावा: उनका मानना था कि इस अवस्था में उनका अवचेतन मन (Subconscious) सीधे 'सूचना के स्रोत' से जुड़ जाता है।

कार्यक्षेत्र: बीमारियों के निदान से लेकर दुनिया के राजनीतिक बदलते मौसम तक केसी ने हजारों भविष्यवाणियां दर्ज कीं।

5. जुनीओर जस्टिन (Junioer Justin)

विशिष्ट जानकारी: जुनीओर जस्टिन का दावा है कि उन्हें भविष्य की घटनाएं सपनों में बेहद साफ और क्रम में मिलती हैं।

पूर्वानुमान: अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खतरे और वैश्विक संघर्षों को लेकर उनके पूर्वानुमान ब्राजील से लेकर यूरोप तक सुर्खियों में रहे हैं।

खास बात: उनकी भविष्यवाणियों में एक खास बात होती है वे तारीख, समय या दिशा जैसी बेहद विशिष्ट बातें बताते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News