Breaking News : ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख
punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 09:53 PM (IST)
नेशनल डेस्क : प्रयागराज के यमुनानगर जोन के करछना से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक ट्रेन की चपेट में आने 5 लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही GRP और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरु कर दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि ये हादसा प्रयागराज मंडल के करछना-भीरपुर रेल खंड पर हुआ।
जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 12312 डाउन दिशा के गार्ड और लोको पायलट ने शाम करीब 6:15 बजे किलोमीटर संख्या 801/24-22 पर ट्रैक पर एक शव देखे जाने की सूचना दी।
कहां जा रहे थे
हादसा प्रयागराज मंडल के करछना भीरपुर रेल खंड पर हुआ। ट्रेन नंबर 12312 डाउन दिशा के गार्ड और लोको पायलट ने शाम 6:15 बजे सूचना दी। बताया कि किलोमीटर संख्या 801/ 24 -22 पर डाउन में लाइन पर एक शव देखे जाने की सूचना है। इस सूचना पर ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया। संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई थी। मृतक फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ के रहने वाले थे। सभी फिरोजाबाद से कोलकाता जा रहे थे। इनकी पहचान गिरिराज, आकाश अजय और मुन्ना पासी के रूप में हुई है.
मुख्यमंत्री ने जताया दुख
राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद प्रयागराज में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
