Maharashtra:  48 वर्षीय शख्स ने 8 साल की बच्ची से की छेड़छाड़, पीड़िता के घर में ही रह रहा था आरोपी

punjabkesari.in Saturday, Sep 07, 2024 - 12:56 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने 8 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी रमेश मुरलीधर यादव पीड़िता के घर रहने आया था। उसने बच्ची को अकेली पाकर छेड़छाड़ की, जिस पर बच्ची ने अपने परिजनों को बताया।

अधिकार ने बताया कि यह घटना 19 अगस्त को कल्याण के नांदिवली गांव में घटी और पीड़िता के परिजनों ने 48 वर्षीय आरोपी को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। कोल्हेवाडी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, “आरोपी रमेश मुरलीधर यादव पीड़िता के घर रहने आया था। जब बच्ची अपना खिलौना अलमारी में रख रही थी, उस दौरान आरोपी ने उसे गलत तरीके से छुआ। लड़की ने बाद में अपने माता-पिता को इस बारे में बताया।”

अधिकारी के मुताबिक, परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बाद में स्थानीय अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ये भी पढ़ें....
जयराम रमेश बोले- ‘भारत जोड़ो यात्रा' कांग्रेस के लिए थी बड़ी ‘बूस्टर खुराक'

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शनिवार को कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई ‘भारत जोड़ो यात्रा' पार्टी के लिए एक ‘बड़ी बूस्टर खुराक' थी और इसने देश की राजनीति में बदलाव की शुरुआत की। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, ‘कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई ‘भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत के आज दो साल पूरे हो गए। राहुल गांधी के नेतृत्व में 200 से अधिक ‘भारत यात्रियों' ने 145 दिनों की अवधि में 12 राज्यों और दो केंद्र-शासित प्रदेशों से गुजरते हुए 4,000 किलोमीटर लंबी यात्रा पूरी की, जिनमें अधिकांश पैदल यात्री शामिल थे।'' उन्होंने कहा, ‘‘ इस यात्रा से अभूतपूर्व संपर्क और सामूहिकता की भावना पैदा हुई और यह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए एक ‘बड़ी बूस्टर खुराक' थी। इसने हमारे देश की राजनीति में भी बदलाव की शुरुआत की।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News