निगम चुनाव: 5 लाख से अधिक मतदाता, जानें कितनी ई.वी.एम. मशीनें मंगवाई

punjabkesari.in Wednesday, Dec 14, 2016 - 11:22 PM (IST)

चंडीगढ़, (राय): नगर निगम के 18 दिसम्बर को होने वाले चुनाव के लिए शहर में स्थापित किए गए 445 मतदान केंद्रों के लिए 800 ई.वी.एम. मशीनें मंगवाई गई हैं। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार इन चुनावों में 5 लाख से अधिक मतदाता हैं। चुनाव के लिए 3 चुनाव पर्यवेक्षक, 7 रिटर्निंग अधिकारियों, 3 व्यय प्रेक्षक है। प्रत्येक निर्वाचन अधिकारी के साथ 2 ए.आर.ओ. है।

प्रशासन चंडीगढ़ पुलिस, संपदा कार्यालय और नगर निगम के कर्मचारियों के साथ शामिल 7 प्रवर्तन टीमों का गठन किया है। चुनाव में 445 बी.एल.ओ. हैं जो 16 मास्टर बी.एल.ओ. की निगरानी में काम करेंगे।

राज्य चुनाव आयोग के अनुसार रिटर्निंग अधिकारियों की देख-रेख में सभी 7 प्रवर्तन टीमों ने अपने संबंधित क्षेत्रों में एक सख्त निगरानी करनी शुरू भी कर दी है व इसकी दैनिक रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यह टीमें सुनिश्चित कर रही हैं कि आदर्श आचार संहिता के कार्यान्वयन का उल्लंघन न हो। यह टीमें रोज रिटर्निंग अधिकारियों रिपोर्ट दे रही हैं।

आयोग के अनुसार शहर में लोगों को वोटिंग संबंधी जानकारी उपलब्ध भी करवाई जा रही है। अधिक से अधिक लोग मतदान करें, इसके लिए शिक्षा विभाग ने विशेष ड्राइव भी चालाई है। आज स्कूली बच्चों ने भी मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली, चंडीगढ़ प्रशासन ने चित्रकला प्रतियोगिता, शपथ लेने, नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News