उत्कृष्ट कार्य करने वाली 40 महिलाएं होंगी सम्मानित

punjabkesari.in Thursday, Mar 09, 2023 - 07:30 PM (IST)


चंडीगढ़, 9 मार्च - (अर्चना सेठी) शुक्रवार को करनाल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राज्यस्तरीय सम्मान समारोह  का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचेंगे।

महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने बताया कि कार्यक्रम में 40 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा, जबकि राष्ट्रीय बालिका दिवस अवार्डों के लिए बालिका उत्थान के लिए 62 अवार्ड दिए जाएंगे। कार्यक्रम में पहला सुषमा स्वराज अवॉर्ड दिया जाएगा, जिसमें पांच लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इसके साथ ही इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवॉर्ड के तहत 1.50 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।


राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने बताया कि महिला दिवस समारोह में कल्पना चावला शौर्य अवार्ड, लाइफ टाइम अचीवर्स अवार्ड, एएनएम/नर्सिज/महिला एमपीडब्ल्यू को पुरस्कार, स्पोर्ट्स वूमेन अवॉर्ड, सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता अवॉर्ड, महिला इंटरप्रन्योर अवॉर्ड, स्त्री शक्ति अवार्ड, बेस्ट आंगनवाड़ी वर्कर्स को पुरस्कार दिया जाएगा।


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में हरियाणा में शिक्षा, सांस्कृतिक, सेना, गायन, कला, चिकित्सा, समाज कल्याण, जागृति जागरण, सशक्तिकरण, खेल, पर्वतारोहण, उडान समेत विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश का नाम रोशन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है।


राज्यस्तरीय कार्यक्रम करनाल की नई अनाज मंडी में होगा। कार्यक्रम में प्रदेशभर से हजारों महिलाओं के पहुंचने की सम्भावना है, जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भी शामिल रहेंगी। समारोह में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की विशाल प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Archna Sethi

Recommended News

Related News