Delhi Bus Accident: सड़क पार कर रहे एक ही परिवार के 4 लोगों को रौंदा, 2 मासूम बच्चे भी घायल, ड्राइवर गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 03:03 PM (IST)

नेशनल डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाही से चलने वाले वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में रविवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां रोहतक रोड पर मुल्तान नगर के पास सड़क पार कर रहे एक ही परिवार के चार लोगों को एक तेज रफ्तार क्लस्टर बस ने जोरदार टक्कर मार दी। 

इस भीषण दुर्घटना में 50 वर्षीय एक महिला, उनके परिवार के एक अन्य सदस्य और दो नाबालिग बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बस चालक को घटनास्थल से ही दबोच लिया है। यह घटना रविवार शाम करीब छह बजे रोहतक रोड पर मुल्तान नगर के पास घटी जब पीड़ित सड़क पार कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि लापरवाही से चलाई जा रही एक क्लस्टर बस ने पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। 

यह भी पढ़ें: मणिपुर भाजपा प्रमुख शारदा देवी ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घायलों को पहले इलाके के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया लेकिन बाद में अन्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद उसने बस चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और बस को भी जब्त कर लिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News