नागालैंड में अवैध कोयला खनन करते 4 की मौत

punjabkesari.in Monday, Mar 04, 2019 - 11:19 PM (IST)

कोहिमाः नागालैंड सरकार के अवैध कोयला खनन पर पाबंदी लगाए जाने के बावजूद असम-नागालैंड की सीमा के पास लौंगलेंग जिले के योंगलोक गांव में स्थित एक खान में अवैध खनन कर रहे चार श्रमिकों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि सभी पीड़ित असम के निवासी थे।

मृतकों की पहचान जीतन तांती (40), कृष्णा गोगोई (32), टुटू डेका (28) और सुसान फुकोन (37) के रूप की गई है। राज्य सरकार की ओर से अवैध कोयला खनन पर प्रतिबंध लगाने के बाद अवैध खदान को बंद कर दिया गया था और सरकार ने लाइसेंस प्राप्त खनन गतिविधियों पर भी अस्थाई प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। बताया जाता है कि सभी पीड़ति रविवार को अपना सामान लेने करने के लिए खदान में लौटे थे। रविवार को इनके साथ पांचवा व्यक्ति भी था और सभी खान के अंदर चले गए।

इनमें से चार की मौत हो गई और बचे हुए पीड़ित ने आस-पास के ग्रामीणों को सचेत किया और इसके बाद पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस सूत्रों ने कहा कि कल रात सभी शवों को लोंगलेंग ले जाया गया। पीड़ित परिवारों के अनुरोध पर किसी भी शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया। पुलिस के मुताबिक मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। प्रशासन को आशंका है कि पीड़ित की मौत जहरीली गैस की वजह से हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News