4 लोगो की दर्दनाक मौत, 7 अन्य घायल... ट्रक ने 3 वाहनों की मारी टक्कर
punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 11:02 PM (IST)
नेशनल डेस्क : झारखंड के गिरिडीह जिले में शुक्रवार शाम को एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा निमियाघाट थाना क्षेत्र के पुराने जीटी रोड पर मुख्य बाजार में रात करीब 8:30 बजे उस समय हुआ, जब एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी।
निमियाघाट थाना अधिकारी सुमन कुमार ने बताया, "चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सात लोगों में से दो को निजी अस्पताल ले जाया गया जबकि पांच अन्य लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।" अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
