इराक में 39 अगवा भारतीयों की हत्या, बिहार के भी दो लोग शामिल

punjabkesari.in Tuesday, Mar 20, 2018 - 05:33 PM (IST)

पटनाः इराक में अगवा हुए 39 भारतीय नागरिकों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस बात की पुष्टि की है। मारे गए नागरिकों में दो नागरिक बिहार के सीवान जिले के रहने वाले हैं। इस खबर की पुष्टि के बाद उनके घरों में मातम का माहौल फैल गया है।

जानकारी के अनुसार, सीवान जिले के सासाराव गांव के संतोष और विद्याभूषण 2011 को इराक की कंट्रक्शन कंपनी में काम करने गए थे। 2012 के बाद से इनका कोई सुराग नहीं मिला था। सुषमा स्वराज ने बताया कि विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने इराक में भारतीय राजदूत और इराक सरकार के एक अधिकारी के साथ मिलकर बदूश शहर जाकर अगवा भारतीयों की खोज शुरू की। उन्हें स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि आईएसआईएस आतंकियों ने कुछ शव दफनाए हैं। 

बता दें कि जून 2014 में इराक के मोसुल शहर में आतंकी संगठन आईएसआईएस ने कम से कम 40 भारतीयों का अपहरण किया था। इनमें से एक व्यक्ति खुद को बांग्लादेश से आया मुस्लिम बता कर बच निकला। बाकी 39 भारतीयों को बदूश ले जाकर मार डाला गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News