3500 करोड़पति इस साल छोड़ेंगे देश, जानें भारत छोड़कर कहां जा रहे इतने अमीर लोग

punjabkesari.in Friday, Jun 27, 2025 - 09:18 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत से अमीर लोगों का विदेश जाकर बसने का सिलसिला लगातार जारी है, लेकिन साल 2025 में इसमें थोड़ी कमी आने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में करीब 3500 करोड़पति भारत छोड़कर दूसरे देशों में बस सकते हैं। यह आंकड़ा 2023 के मुकाबले थोड़ा कम है, जब 4300 करोड़पतियों ने देश छोड़ा था।

हालांकि, रिपोर्ट बताती है कि इन अमीरों की कुल संपत्ति करीब 26.2 बिलियन डॉलर (लगभग 2.2 लाख करोड़ रुपये) के बराबर होगी। यह दिखाता है कि जो लोग जा रहे हैं, वे बेहद संपन्न हैं।

भारत में बढ़े करोड़पति, लेकिन कई अब भी जा रहे विदेश

2014 से 2024 के बीच भारत में करोड़पतियों की संख्या में 72% की बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद, हर साल हजारों अमीर लोग दूसरे देशों का रुख कर रहे हैं।

रिपोर्ट 'हेनले प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट 2025' के अनुसार, ऐसे लोग जो 10 लाख डॉलर (करीब 8.3 करोड़ रुपये) या उससे ज्यादा की संपत्ति रखते हैं, वे टैक्स, जीवनशैली और बेहतर अवसरों की वजह से विदेश जा रहे हैं।

कौन-कौन से देश छोड़ रहे हैं करोड़पति?

  • ब्रिटेन से सबसे ज्यादा 16,500 करोड़पति बाहर जा सकते हैं
  • चीन से 7,800,
  • फ्रांस से 800,
  • स्पेन से 500,
  • जर्मनी से 400 अमीर लोग दूसरे देशों में बसने की तैयारी में हैं

ज्यादातर करोड़पति टैक्स-फ्रेंडली देशों जैसे दुबई (UAE), माल्टा और मोनाको का रुख कर रहे हैं।

अमीरों की पहली पसंद कौन से देश?

  • यूएई (दुबई) सबसे पसंदीदा जगह बनकर उभरा है, जहां 9,800 करोड़पति बस सकते हैं।
  • उसके बाद अमेरिका का नंबर आता है, जहां 7500 करोड़पति बसने का अनुमान है।
  • सऊदी अरब भी तेजी से अमीरों की पसंद बन रहा है, जहां 2025 में 2400 करोड़पति जा सकते हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News