कोरोनावायरस के चलते करीब 30 करोड़ छात्रों की पढ़ाई हुई प्रभावित

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2020 - 12:43 PM (IST)

कोरोना वायरस का असर अब छात्रों की पढ़ाई पर भी पड़ने लगा है। कोरोना के बढ़ते खतरे के डर से स्कूलों को बंद किया जा रहा है। आंकड़ो के मुताबिक वैश्विक स्तर पर करीब 30 करोड़ छात्रों को कई हफ्ते से घरों में ही रहना पड़ रहा है। इससे उनकी पढ़ाई पर असर साफ दिखाई दे रहा है। इटली ने भी कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते देश के स्कूलों को फिलहाल बंद कर दिया है। पूरी दुनिया में अब तक कोरोनावायरस से 95 हजार से भी अधिक लोग संक्रमित हैं जबकि 3200 से ज्यादा लोगों को जान गंवानी पड़ी है। यह वायरस करीब 70 देशों में फैल चुका है।

स्कूलों के बंद होने से  पढ़ाई प्रभावित

चीन के वुहान में फैलें इस वायरस संक्रमण से हर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। चीन में इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए उद्योगों को अस्थायी तौर पर जबकि स्कूलों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। वायरस फैलने के बाद इटली के अलावा अन्य देशों ने भी सावधानी बरतनी शुरु कर दी है। यूनेस्को ने कहा कि 13 देशों ने स्कूलों को बंद कर दिया है और इससे करीब 29.5 करोड़ छात्र प्रभावित हुए हैं। भारत में भी इसका असर साफ देखा जा सकता है। सीबीएससी ने भी इसके चलते बोर्ड परीक्षाओं में सैनिटाइज़र एंव मास्क ले जाने की अनुमति दे दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Riya bawa

Recommended News

Related News