गंदे पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरा 3 साल का Arzan, न बच सकी जान, देखें Video
punjabkesari.in Wednesday, Feb 19, 2025 - 12:15 PM (IST)

नेशनल डेस्क। महाराष्ट्र के वाशिम जिले के करंजा शहर में एक दुखद घटना सामने आई है जहां तीन वर्षीय बच्चे की गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। यह घटना आज समता नगर इलाके में हुई। बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था तभी शाम लगभग 4 बजे वह गड्ढे में गिर गया। मृतक बच्चे की पहचान मोहम्मद अरज़ान के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: Cancer Vaccine: भारत में जल्द आ रही कैंसर वैक्सीन, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
बच्चे के लापता होने के बाद परिवार ने उसकी खोजबीन शुरू की। सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें साझा की गईं जिसके बाद एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि उसने बच्चे को गड्ढे के पास खेलते हुए देखा था। इसके बाद परिवार ने जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढे से पानी निकाला और शाम 7 बजे के करीब बच्चे का शव गड्ढे में पाया गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Washim, Maharashtra: A 3-year-old child, Mohammad Arzan, tragically died after falling into a 7-8 feet deep pit filled with dirty water in Karanja city, Maharashtra. He had been missing since 4 PM, and after a search, his body was found around 7 PM. The water was removed from the… pic.twitter.com/Zg2EVE3gqL
— IANS (@ians_india) February 19, 2025
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि समता नगर में उचित जल निकासी व्यवस्था का अभाव है जिसके कारण लोग गंदे पानी के निकासी के लिए गड्ढे खोदने के लिए मजबूर हैं। दुखी परिवार ने शहर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और मांग की है कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए जल निकासी की व्यवस्था सुधारी जाए।
फिलहाल अब इस मामले को लेकर गुस्साए स्थानीय लोग अधिकारियों से जल निकासी की समस्या का हल निकालने की अपील कर रहे हैं। पुलिस ने इस घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।