आज भारत की धरती पर उतरेंगे 3 और राफेल, बीच राह में ईंधन भरेगा UAE

punjabkesari.in Wednesday, Mar 31, 2021 - 10:16 AM (IST)

नेशनल डेस्क: चीन के साथ जारी सीमा पर तनाव के बीच भारतीय वायुसेना लगातार मजबूत होती जा रही है। वायुसेना की ताकत को और बढ़ाने  3 राफेल फाइटर जेट आज भारत की धरती पर उतरने जा रहे हैं।  ये तीनों लड़ाकू विमान फ्रांस से हिन्दुस्तान की लगभग 7 हजार किमी.की दूरी बिना रुके तय करेंगे। अप्रैल में कम से कम 10 राफेल जेट के भारतीय वायुसेना में शामिल करने की योजना है। राफेल के आने से ना सिर्फ वायुसेना की ताकत को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि दुश्मनों की भी नींद  उड़ जायेगी।

PunjabKesari

सीधा फ्रांस से भरेगा उड़ान
राफेल बनाने वाली कंपनी डसॉल्ट एविएशन के सूत्रों के अनुसार ये फाइटर जेट सीधे फ्रांस से उड़ान भरेंगे और इन्हें UAE एयर फोर्स की तरफ से हवा में ही ईंधन भरने की सुविधा दी जाएगी। इन विमानों के गुजरात में शाम 7 बजे उतरने की उम्मीद है। इन तीन राफेल लड़ाकू जेट विमानों के साथ भारत के पास अब कुल मिलाकर 14 राफेल विमान हो जाएंगे। सूत्रों के अनुसार 9 राफेल विमानों की अगली खेंप भारत को अप्रैल में मिलेगी, जिनमें से 5 को पश्चिम बंगाल के हशिमारा एयरबेस पर तैनात किया जाएगा।

PunjabKesari

2016 में  हुई भारत फ्रांस के बीच डील
याद हाे कि ​सितंबर 2016 में भारत ने फ्रांस सरकार और दसॉ एविएशन के साथ 36 राफेल विमान को लेकर समझौता किया था। राफेल विमानों की पहली खेप को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में अंबाला एयरबेस पर वायुसेना में आधिकारिक तौर पर शामिल किया गया था। पिछले साल 10 सितंबर को अंबाला में हुए एक प्रोग्राम में राफेल लड़ाकू विमानों को औपचारिक रूप से वायु सेना के बेड़े में शामिल किया गया था।

PunjabKesari

जानिए कितना ताकतवर है राफेल

  • राफेल दो इंजन वाला लड़ाकू विमान है।
  • राफेल अत्याधुनिक हथियारों और रक्षा प्रणाली से लैस है।
  • इसमें स्कैल्पऔर हैमर जैसी घातक मिसाइलें मौजूद हैं, जो पलक झपकते ही दुश्मन का सर्वनाश कर सकती हैं।
  • रक्षा विशेषज्ञ राफेल को चीन के जे 20 से बेहतर मानते हैं। फिलहाल एशिया में राफेल के टक्कर का कोई दूसरा लड़ाकू विमान है।
  • राफेल लड़ाकू विमानों को 'ओमनिरोल' यानी मल्टीरोल विमानों की श्रेणी में रखा गया है।
  • यह किसी भी युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने की क्षमता रखते हैं।
  • ये लड़ाकू विमान हवाई हमला, जमीन में सेना की मदद और दुश्मन पर बड़े हमले को अंजाम दे सकती है।
  • इसके अलावा परमाणु हथियारों के खिलाफ भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News